उज्जैन. नवंबर माह का दूसरा सप्ताह (8 से 14 नवंबर) में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। इस सप्ताह में छठ पूजा, गोपाष्टमी, आंवला और नवमी जैसे प्रमुख उत्सव मनाए जाएंगे। ज्योतिषीय नजरिए से देखें तो इस सप्ताह चंद्रमा धनु से लेकर मीन राशि तक का चक्र पूरा करेगा। ग्रहों की स्थिति के कारण और भी कई शुभ-अशुभ योग इस सप्ताह में बनेंगे। इनका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…
कहीं से कीमती उपहार की प्राप्ति हो सकती हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। धन संबंधी लेनदेन के मामले की वजह से कुछ रिश्तों में खटास आने की आशंका है। सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के साथ घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।
212
पूंजी निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार अवश्य करें। कोई महत्वपूर्ण आर्डर आने की संभावना है। ऑफिस मे सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी किसी भी परेशानी में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है।
312
किसी समारोह में जाने का भी अवसर मिलेगा। तथा महत्वपूर्ण गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी मिलेगी। वाहन से संबंधित कुछ दिक्कत आने से खर्चों की अधिकता रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होना संभव है। पति-पत्नी के बीच औपचारिक टकराव रह सकता है। कामकाज की अधिकता की वजह से स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।
412
भाइयों के साथ किसी प्रकार का वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है। नए काम की शुरुआत के लिए ये सप्ताह अनुकूल नहीं है। इसलिए वर्तमान कामों में ही ध्यान दें। ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। तथा सभी सदस्यों के बीच भावनात्मक संबंध और गहरे होंगे। अपने खानपान को व्यवस्थित रखें।
512
किसी भी काम में घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अभी जरूर अमल करें। रुपए-पैसे से संबंधित किसी भी प्रकार की उधारी ना करें। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। इस समय आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है।
612
मन में चल रही किसी दुविधा का भी समाधान मिलेगा। दोस्तों के साथ ज्यादा घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करें। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें। काम के साथ-साथ परिवारिक सदस्यों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी।
712
आपकी प्रतिभा व व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे। समाज में मान-सम्मान भी बना रहेगा। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी पेशा व्यक्ति स्थान परिवर्तन हेतु अभी कोई प्रयास ना करें। पति-पत्नी का आपस में स्नेह व मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
812
प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपके योगदान की सराहना होगी। युवा वर्ग भी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे। पारिवारिक अव्यवस्था को लेकर मन चिंतित रह सकता है। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों के भी विवाह में परिणित होने के अवसर बन रहे हैं।
912
परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखना आपको खुशी प्रदान करेगा। किसी निकट संबंधी के साथ गलतफहमी की वजह से संबंधों में टकराव आ सकता है। अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण अवश्य रखें। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। किसी ऑफिशियल यात्रा का भी आर्डर मिल सकता है। हेल्थ को लेकर सावधान रहें।
1012
पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। संतान के कारण परेशानी हो सकती है। काम के बदलाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। पति-पत्नी एक दूसरे को अहमियत देंगे, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या परेशान कर सकती है।
1112
अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव की वजह से संबंधों में दरार आ सकती है। किसी प्रकार की भी यात्रा आदि का प्रोग्राम ना बनाएं। बीमा, इनकम टैक्स आदि से जुड़े क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती हैं।
1212
घर में मेहमानों के आगमन से सबको प्रसन्नता होगी। धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। इस समय धन संबंधी किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें। नौकरी सेवारत व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम देंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। गलत खानपान के कारण पेट खराब रह सकता है। संयमित आहार लें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।