किस ग्रह के साथ मिलकर हमारी लाइफ पर क्या शुभ-अशुभ प्रभाव डालता है राहु, जानिए

Published : Dec 02, 2020, 12:09 PM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में राहु को बुरा और अशुभ ग्रह माना गया है। कुंडली में राहु के अशुभ भाव में होने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीमारियां और असफलता पीछा करने लगती हैं। राहु और केतु का संयोग कालसर्प योग का निर्माण करते हैं। आइए जानते हैं राहु और अन्य ग्रहों के साथ जब जब युति बनाता है तब-तब इसका क्या प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है…

PREV
17
किस ग्रह के साथ मिलकर हमारी लाइफ पर क्या शुभ-अशुभ प्रभाव डालता है राहु, जानिए

जब-जब राहु और बुध की युति होती है तब व्यक्ति को सिर से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं।

27

जब राहु और चंद्रमा की युति बनती है तो उस योग के कारण व्यक्ति को मानसिक परेशानियां आने लगती हैं।

37

राहु और गुरु का योग शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव रहता है। जब भी राहु और गुरु की युति बनती है तब ऐसे व्यक्ति की आयु लंबी होती है, लेकिन समय समय पर जीवन में छोटी-छोटी परेशानियां बनी रहती हैं।

47

जब-जब राहु और मंगल की युति होती है तब अंगारक योग का निर्माण होता है। इस योग के निर्माण से प्रभावित लोगों को खून से संबंधित परेशानियां बढ़ जाती हैं। यह योग भाई के लिए अशुभ रहता है।
 

57

जब राहु और शनि का योग बनता है तब व्यक्ति बहुत ही रहस्यमयी हो जाता है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु और शनि की युति बन जाती है तब ऐसा व्यक्ति गलत तरीके से पैसे कमाना शुरू कर देता है।

67

जब भी राहु की युति शुक्र ग्रह के साथ बनती है तब शुक्र का शुभ प्रभाव राहु के कारण समाप्त हो जाता है। शुक्र ग्रह के साथ युति होने पर व्यक्ति गलत संगति का शिकार बन जाता है।

77

जब कुंडली में राहु और सूर्य का योग बनता है तब इस योग का प्रभाव नकारात्मक रहता है। सूर्य और राहु की युति से पिता और पुत्र में विवाद पैदा होने लगता है।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories