गरबा खेलते समय राशि अनुसार हो कपड़े और डांडिए तो पूरी हो सकती है हर इच्छाएं

उज्जैन. इस बार शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 17 अक्टूबर से हो चुका है, जिसका समापन 25 अक्टूबर को होगा। इन नौ दिनों में हर कोई अपने-अपने तरीके से माता की आराधना करता है, लेकिन उद्देश्य केवल एक होता है माता की कृपा प्राप्त करना। कोई विशेष उपाय करता है तो कोई गरबों के माध्यम से माता को प्रसन्न करना चाहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि नवरात्र में गरबा करते समय कपड़े व डांडिए राशि अनुसार हो तो माता की कृपा से भक्त की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आज हम बता रहे हैं गरबा खेलते समय आप राशि अनुसार किस रंग के कपड़े पहने व किस लकड़ी के डांडिए का उपयोग कर सकते हैं-

Asianet News Hindi | Published : Oct 19, 2020 4:01 AM IST

112
गरबा खेलते समय राशि अनुसार हो कपड़े और डांडिए तो पूरी हो सकती है हर इच्छाएं

मेष राशि
1. इस नवरात्र पर्व पर शक्ति आराधना के लिए आप अपनी राशि और ग्रह के अनुसार लाल और पीले रंग के कपड़े पहनें, जिससे आपको राशि के ग्रह और शक्ति की कृपा का पूरा लाभ मिलेगा।
2. राशि स्वामी मंगल के अनुसार, आप लाल चंदन या खेर की लकड़ी के डांडिया उपयोग करें। यह आपके लिए शुभ रहेगा।
 

212

वृषभ राशि
1. इस राशि वाले इन नौ दिनों में धन संपत्ति और हर तरह का सुख प्राप्त करने के लिए अपनी राशि के देवता शुक्र और महागौरी मां को प्रसन्न करें। इसके लिए सफेद और पिंक कलर के कपड़े पहनें, जिससे आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे।
2. राशि स्वामी के अनुसार, आप गुलर के पेड़ की लकड़ी से बने डांडियों का उपयोग करें और उस पर सफेद कपड़ा बांध लें।
 

312

मिथुन राशि
1. इस राशि के लोग राशि स्वामी बुध को प्रसन्न करने के लिए नवरात्र में हरे रंग के कपड़े पहनें। इससे आपके कार्यों में रूकावटें नहीं आएंगी।
2. डांडियों के लिए अपामार्ग की लकड़ी इस्तेमाल करें या किसी भी लकड़ी के डांडियों पर हरा कपड़ा बांध लें।
 

412

कर्क राशि
1. इस राशि वाले लोग गरबा खेलते समय सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें, जिससे राशि स्वामी चंद्रमा की कृपा होगी।
2. डांडियों के लिए पलाश या सफेद चंदन की लकड़ी का उपयोग करें या किसी भी लकड़ी के डांडियों पर सफेद कपड़ा बांध लें।
 

512

सिंह राशि
1. सिंह राशि वाले सूर्य से संबंधित दोष दूर करने के लिए देवी कूष्मांडा को खुश करें। इसके लिए इस राशि के लोग पीले रंग के वस्त्र पहनें।
2. राशि अनुसार, आंकड़े के पेड़ की लकड़ी से बना डांडिया आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा।
 

612

कन्या राशि
1. आप राशि स्वामी बुध के अनुसार हरे, सफेद या हल्के हरे रंग के वस्त्र पहनें जिससे आपकी राशि की देवी भुवनेश्वरी देवी भी खुश होंगी।
2. इस राशि वालों को अपामार्ग (आंधीझाड़ा) की लकड़ी से बने डांडियों का उपयोग करना चाहिए।
 

712

तुला राशि
1. इस राशि वाले लोग अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार सफेद और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
2. सफेद पलाश या सफेद चंदन की लकड़ी से बने डांडिए इस नवरात्र में आपकी किस्मत चमका सकते हैं।
 

812

वृश्चिक राशि
1. वृश्चिक राशि वालों को इस नवरात्र में लाल और केसरीया वस्त्र पहनना चाहिए, जिससे इस राशि के अधिपति देवता मंगल देव प्रसन्न होंगे।
2. इस राशि के लोग मंगल देव के अनुसार, खैर की लकड़ी से बने डांडियों का उपयोग करें, इससे इनकी ग्रह दशा सुधर सकती है।
 

912

धनु राशि
1. इस राशि के लोगों को राशि स्वामी गुरु के अनुसार, गरबा खेलते समय पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे इनके हर काम पूरे हो सकते हैं।
2. इस राशि वालों के लिए पीपल की लकड़ी शुभ फल देने वाली होती है। इस राशि के लोग पीपल की लकड़ी से बने डांडियों का उपयोग करें तो बेहतर रहेगा।
 

1012


मकर राशि
1. इस राशि वालों को नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए, जिससे कालिका माता प्रसन्न होंगी।
2. मकर राशि वालों को राशि अनुसार, शनिदेव की कृपा के लिए शमी के पेड़ की लकड़ी से बने डांडियों का उपयोग करना चाहिए।
 

1112

कुंभ राशि
1. आप राशि स्वामी शनिदेव को खुश करने के लिए इस नवरात्र पर काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र पहनें, इससे कालरात्रि देवी और शनिदेव खुश होंगे।
2. इस राशि वालों को शमी वृक्ष की लकड़ी से बने डांडियों का उपयोग करना चाहिए।
 

1212

मीन राशि
1. इस राशि के लोग केसरिया, पीले या हल्के रंग के कपड़े पहनें। इससे महालक्ष्मी तथा इस राशि के स्वामी गुरु भी प्रसन्न होंगे।
2. इस राशि के लोग पीले चंदन की लकड़ी का उपयोग डांडिया खेलने के लिए करें, पीपल की लकड़ी का भी उपयोग कर सकते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos