साल 2021 में होंगे 2 सूर्य व 2 चंद्रग्रहण, जानिए इनसे जुड़ी कुछ खास बातें

Published : Dec 20, 2020, 12:50 PM ISTUpdated : Dec 20, 2020, 02:31 PM IST

उज्जैन. हिंदू धर्म में ग्रहण की विशेष मान्यता है, क्योंकि इससे जुड़े अनेक नियम यहां माने जाते हैं। साल 2021 में कुल 4 ग्रहण होंगे, इनमें से 2 चंद्रग्रहण और 2 सूर्यग्रहण हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, साल 2021 में होने वाले दोनों सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, वहीं दोनों चंद्रग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देंगे। जिन स्थानों पर ये ग्रहण दिखाई देंगे, सिर्फ वहीं इनसे जुड़े नियम मान्य होंगे। जानिए साल 2021 में कब-कब होंगे सूर्य व चंद्रग्रहण…

PREV
14
साल 2021 में होंगे 2 सूर्य व 2 चंद्रग्रहण, जानिए इनसे जुड़ी कुछ खास बातें

1. 26 मई, बुधवार को साल 2021 का पहला खग्रास चन्द्रग्रहण होगा। यह ग्रहण आंशिक रूप से भारत के सुदूर पूर्वी भाग और पश्चिम बंगाल के कुछ भागों में दिखाई देगा। इसके अलावा ये ग्रहण अमेरिका, आस्ट्रेलिया, प्रंशात व हिंद महासागर में दिखाई देगा। जहां ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इससे जुड़े यम-नियम-सूतक आदि नियम मान्य होंगे।

24

2. 10 जून, गुरुवार को साल का पहला कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, उत्तरी एशिया और उत्तरी अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार इसका आरंभ दोपहर 1.43 से होगा और मोक्ष शाम 6.41 पर होगा।
 

34

3. 19 नवम्बर, शुक्रवार को साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण खण्डग्रास होगा। यह ग्रहण अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से दिखाई देगा। अन्य हिस्सों में दिखाई न देने के कारण वहां इसकी कोई मान्यता नहीं होगी।
 

44

4. 10 जून, गुरुवार को साल का पहला कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, उत्तरी एशिया और उत्तरी अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार इसका आरंभ दोपहर 1.43 से होगा और मोक्ष शाम 6.41 पर होगा।
 

Recommended Stories