इंडियन वियर में गजब की खूबसूरत लगती है सुनील शेट्टी की बेटी अथिया, देखें उनकी 8 सबसे ग्लैमरस फोटो

Published : Jan 19, 2023, 04:05 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: इन दिनों भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी की चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि 23 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी दुल्हन बनने जा रही हैं। फिल्मों के अलावा अथिया अपने लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। खासकर जब वो इंडियन वियर पहनती है, तो बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको दिखाते अथिया शेट्टी की 8 ऐसी तस्वीरें जिसमें उनके लुक को देखकर आप भी उनकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे...

PREV
18
इंडियन वियर में गजब की खूबसूरत लगती है सुनील शेट्टी की बेटी अथिया, देखें उनकी 8 सबसे ग्लैमरस फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का जन्म 5 नवंबर 1992 को मुंबई में हुआ था। वह एक्टर सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी हैं। उनका छोटा भाई अहान शेट्टी भी है। 

28

23 जनवरी को सुनील शेट्टी की बेटी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के साथ होने वाली है। दोनों काफी समय ये रिलेशन में है और अक्सर एक साथ स्पॉट होते हैं।

38

अथिया शेट्टी की फिल्में भले ही बहुत ज्यादा सफल नहीं रही है। उन्होंने 2015 में हीरो के जरिए अपने करियर की शुरुआत की और मोतीचूर-चकनाचूर, नवाबजादे और मुबारकां जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।

48

नीले रंग की खूबसूरत सी साड़ी पहने इस तस्वीर में अथिया बहुत ही स्टनिंग लग रही हैं। इसमें उन्होंने डीप नेक स्लीवलैस ब्लाउज कैरी किया है। साथ ही अपने लुक को बहुत सिंपल रखते हुए कानों में स्टोन वाले ईयररिंग कैरी किए हैं।

58

इंडियन लुक में अथिया बहुत ही ग्लैमरस लगती हैं। अब इस इंडो वेस्टर्न प्लाजो क्रॉप टॉप और श्रग वाली ड्रेस में ही उनके लुक को देख लीजिए, जिसमें उन्होंने बालों में जुड़ा बनाते हुए कानों में झुमके और गले में एक हेवी सा सेट कैरी किया है।

68

लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहने अथिया की यह तस्वीर उसने भी देखी वह उनकी खूबसूरती का दीवाना हो गया। इसमें एक्ट्रेस ने बेहद ही खूबसूरत मेकअप किया हुआ है और रेड कलर की लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया।
 

78

एक फोटोशूट के दौरान अथिया शेट्टी ने ब्राइडल लहंगा भी कैरी किया था। जिसमें वह गजब की खूबसूरत लगी थी। अपने बालों में जुड़ा बनाकर उन्होंने लाल गुलाब इसे डेकोरेट किया और सिर्फ कानों में इयररिंग्स पहन के अपने लुक को पूरा किया।

88

अब देखना होगा कि होने वाली दुल्हनिया अथिया अपनी शादी के जोड़े में कैसी दिखती है। उनकी शादी की तैयारियां चल रही है। 21 जनवरी से शादी के फंक्शन भी शुरू हो जाएंगे।

ये भी देखें :  8 PHOTOS: 17 साल पुराने पापा के फॉर्महाउस पर 7 फेरे लेगी सुनील शेट्टी की बेटी, इस दिन बनेगी दुल्हन

8 फोटो में देखें कैसे स्टाइल के मामले में होने वाले दामाद केएल राहुल को कड़ी टक्कर देते हैं सुनील शेट्टी

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories