लाइफस्टाइल डेस्क. मिसेज यूनिवर्स 2022 (Mrs. Universe 2022) प्रतियोगिता का आयोजन इस बार बुल्गारिया में होने वाला है। 30 जनवरी से 5 फरवरी तक यह प्रतियोगिता चलेगी। दुनिया भर की महिलाएं इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। भारत का प्रतिनिधित्व श्रीमती अलीशा ओहरी (Alisshaa Ohri) करेंगी। मिसेज इंडिया लिगेसी का खिताब हासिल करने वाली अलीशा ओहरी मिसेज यूनिवर्स जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। आइए नीचे जानते हैं उनकी खूबसूरत तस्वीरों के साथ उनके बारे में....
मिसेज अलीशा ओहरी अगामी मिसेज यूनिवर्स 2022 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर काफी पॉजिटिव हैं। ओहरी एक बिजनेसवुमन और मेकअप आर्टिस्ट हैं। मिसेज इंडिया लिगेसी 2021-2022 को अपने नाम करने वाली ओहरी का आत्मविश्वास काफी मजबूत हैं। उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई है।
26
अलीशा ओहरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दृढ़ता और कड़ी मेहनत सभी बाधाओं को दूर करने में मदद कर सकती है, और विनय सफलता की कुंजी है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान की बात है। हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
36
अलीशा ओहरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दृढ़ता और कड़ी मेहनत सभी बाधाओं को दूर करने में मदद कर सकती है, और विनय सफलता की कुंजी है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान की बात है। हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
46
अलीशा फेसबुक पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही वो लोगों को मेकअप करने के गुण भी सिखाती हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर अंदाजा तो हो ही गया होगा कि वो कितनी हसीन हैं।
56
बता दें कि मिसेज यूनिवर्स 2021 का ताज जॉर्जिया के एनसा सिरादेजके पास हैं। अलीशा कहती हैं कि वो मिसेज यूनिवर्स 2022 को जीतने के लिए पॉजिटिव हैं। उनका कहना है कि वो ताज अपने नाम करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं।
66
मिस डायडेम इंडिया और मिसेज इंडिया लिगेसी 2021 का चौथा संस्करण 18 दिसंबर 2021 को किंगडम ऑफ ड्रीम्स गुरुग्राम में आयोजित किया गया था। मिसेज इंडिया लिगेसी का खिताब अलीशा ओहरी जीती थीं। जबकि फर्स्ट और सेकंड रनरअप डॉ मीना वर्मा और डॉ सोनल महलवार रहीं थी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.