Published : Jan 19, 2023, 06:37 PM ISTUpdated : Jan 19, 2023, 07:24 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क : इस समय पूरे देश में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे की शादी की धूम देखी जा रही है। हाल ही में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें पूरा का पूरा अंबानी परिवार नजर आ रहा है। खासकर सभी की निगाहें होने वाली बहू राधिका मर्चेंट पर टिक गई। जिसमें वह खूबसूरत सा गोल्डन कलर का लहंगा पहने नजर आईं। आइए हम आपको दिखाते हैं अनंत और राधिका की सगाई की 12 तस्वीरें...
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई से पहले पूरा अंबानी परिवार मीडिया का धन्यवाद करता नजर आया। नीता अंबानी ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
212
वहीं, होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट की बात करें तो उन्होंने खूबसूरत से गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने डायमंड की ज्वेलरी, मांग टीका और कानों में लंबे से झुमके डाले हुए हैं।
312
अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखते हुए राधिका ने नो मेकअप लुक सगाई के लिए किया है। वहीं, होने वाले दूल्हे मियां यानी की अनंत अंबानी नीले रंग का कुर्ता पजामा और जैकेट पहने नजर आएं।
412
वहीं, सभी की निगाहें राधिका मर्चेंट की होने वाली सासू मां नीता अंबानी पर टिकी रह गई। उन्होंने खूबसूरत से सीधे पल्ले की लाल बॉर्डर वाली क्रीम कलर की साड़ी पहनी हुई है और बालों में जुड़ा बनाते हुए मांग टीका का लगाया हुआ है। सारी फोटोज में वो अपनी छोटी बहू का हाथ थामे नजर आईं।
512
बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी भी इन तस्वीरों में मीडिया का अभिवादन करते नजर आए। उन्होंने बेहद सिंपल लेकिन क्लासिक क्रीम कलर का कुर्ता पजामा और जैकेट पहना हुआ है।
612
नीता अंबानी के बड़े बेटे और बहू भी इन तस्वीरों में नजर आए। जिसमें श्लोका मेहता बहुत ही खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट का व्हाइट लहंगा पहनी नजर आईं और हाथ जोड़कर उन्होंने भी सभी का शुक्रिया अदा किया। तो वहीं उनके पति आकाश अंबानी ग्रीन कलर का कुर्ता पजामा और जैकेट पहने नजर आएं।
712
इन तस्वीरों में नीता और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल भी दिखें। ईशा ने जहां इंडो वेस्टर्न ड्रेस कैरी किया है। तो वहीं आनंद ऑफ व्हाइट कुर्ता पजामा और जैकेट पहने दिखें।
812
इन तस्वीरों में मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी भी नजर आईं। अनिल ने जहां गुलाबी और सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहना। तो वहीं, टीना अंबानी गोल्डन और ब्लैक कलर की खूबसूरत साड़ी पहने नजर आईं।
912
इसके अलावा सगाई के फंक्शन के लिए क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहने नजर आए और वाइफ अंजली खूबसूरत से नीले रंग की बांधनी साड़ी पहने दिखीं।
1012
बता दें कि इससे पहले गुजरातियों की पारंपरिक रस्म गोल धाणा भी हुई। यह रस्म लड़के के घर में होती है और इस दौरान लड़की पक्ष के लोग लड़के वालों को मिठाइयां और उपहार भेजते हैं। साथ ही धनिया के बीज और गुड़ एक दूसरे को दिए जाते हैं और इसके बाद ही रिंग सेरेमनी होती है।
1112
इससे पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बता दें कि दोनों का पिछले साल 29 दिसंबर को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में रोका हुआ था।
1212
अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थ केयर के बोर्ड डायरेक्टर में से एक हैं। साथ ही वह एक क्लासिकल भरतनाट्यम डांसर भी हैं। अनंत और राधिका बचपन के दोस्त हैं और अब उनकी दोस्ती शादी में बदलने वाली है।