Published : Jan 18, 2023, 01:34 PM ISTUpdated : Jan 18, 2023, 02:13 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क.दुनिया भर में कोरियन ब्यूटी के चर्चे होते हैं। वहां की लड़कियों के स्किन शीशे की ग्लास की तरह चमकती रहती है। चेहरे पर कोई दाग धब्बा नहीं होता है। उनका चेहरा हमेशा ग्लो करता है। कम उम्र की लड़कियों के साथ-साथ उम्रदराज महिलाओं के स्किन पर चमक हमेशा बनी रहती है। उम्र का असर उनके स्किन पर नहीं नजर आता है। अगर आप भी कोरियन ब्यूटी की तरह अपने स्किन को बनाना चाहती हैं तो हम यहां नीचे चार नुस्खे बताने जा रहे हैं जिसे आप अपना सकती हैं....
कोरियन लड़कियां हमेशा नेचुरल चीजों से अपने स्किन का ख्याल रखती हैं। उनके डेली रुटीन में फेस क्लीन, टोन और मॉश्चराइज होता है। इसके साथ वो हेल्दी डाइट लेती हैं।
25
मांड से खूबसूरत बनती है स्किन
कोरियन ब्यूटी अपने स्किन का ख्याल फर्मेंटेड राइस से रखती हैं। यह इनके डैमेज स्किन को ठीक करता है। कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ाता है। जिससे स्किन प्रॉब्लम नहीं होती है। इसे बनाने के लिए चावल को पानी में डालकर उबाल लें। फिर इसे छान लें। देसी भाषा में इस पानी को मांड कहते हैं। फिर इसे दो से तीन दिनों तक फॉर्मेट होने के लिए चोड़ दे। फिर स्प्रे की बॉटल में भरकर रख दें और चेहरे पर हर दिन इसे लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें फिर धो लें।
35
चावल का फेस मास्क
कोरियन ब्यूटी चावल का फेस मास्क लगाती हैं। इससे चेहरा गोरा और सॉफ्ट होता है। डेड स्किन निकल जाता है। चावल का आटा तैयार करके यहां की लड़कियां रख लेती हैं। तरह-तरह के इंग्रेडिएंट्स मिलकर फेस मास्क तैयार करती हैं। कोई चावल के आटा में एलोवेरा जूस मिलाकर यूज करता है। तो कोई हल्दी के साथ इसे लगाता है। आप अपने अनुसार इसे तैयार करके चेहरे पर लगा सकती हैं। 20 मिनट रखने के बाद पानी से चेहरा धो लें। कुछ ही हफ्तों में फर्क देखने को मिलेगा।
45
ग्रीन टी को पीए और चेहरे पर लगाएं
एंटी एजिंग, एक्ने और अन्य स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए ग्रीन टी बेस्ट इंग्रेडिएंट माना जाता है। कोरियन लड़कियां चेहरे को साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं। एक कप पानी में ग्रीन टी को अच्छी तरह उबालें। फिर इसे ठंडा होने दे। फेस वॉश के बाद इस पानी अपने चेहरे को धो लें।
55
डबल क्लिंजिंग मेथड
चेहरे को साफ करने के लिए लड़कियां डबल क्लिंजिंग मेथड अपनाती हैं। ग्लास स्किन पाने के लिए आप भी इसे फॉलो कर सकती हैं। सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह वॉश करें। फिर दही लगाकर चेहरे को क्लीन करें।ये स्किन के पोर्स को अंदर से साफ करता है। जिससे चेहरे में ऑक्सीजन अच्छे से पहुंचती है। चेहरा ग्लो करता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.