Christmas 2022 सिर्फ 500 से 1000 रुपए में हो जाएगा क्रिसमस ट्री का डेकोरेशन, बस इस तरह से करें चीजों का इस्तेम

लाइफस्टाइल डेस्क : 25 दिसंबर को भगवान यीशु मसीह के जन्म दिवस के मौके पर पूरी दुनिया में क्रिसमस (Christmas 2022) का त्योहार मनाया जाता है। विदेशों में तो इसकी रौनक गजब की होती है। साथ ही भारत में भी यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। गिरजाघरों और घरों में भी केक से लेकर क्रिसमस ट्री और कई सारे डेकोरेशन (Christmas tree decoration ideas) किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप कम बजट में क्रिसमस ट्री का डेकोरेशन करना चाहते हैं, तो हम आपको देते हैं कुछ ऐसे आईडिया जिससे आप महज 500 से 1000 रुपए में बढ़िया क्रिसमस ट्री डेकोरेशन कर सकते हैं...

Deepali Virk | Published : Dec 16, 2022 8:00 AM IST

18
Christmas 2022 सिर्फ 500 से 1000 रुपए में हो जाएगा क्रिसमस ट्री का डेकोरेशन, बस इस तरह से करें चीजों का इस्तेम

क्रिसमस ट्री 
कोई भी पेड़ को सजाए बिना क्रिसमस मनाने की कल्पना नहीं कर सकता है। सभी लोग हर साल 25 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार करते हैं ताकि पेड़ को सुंदर सी चीजों, रोशनी, कैंडी और उपहारों से सजाया जा सके। वैसे तो बाजारों में कई आर्टिफिशियल पेड़ मिलते हैं। लेकिन अगर आप इसमें पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो एक सदाबहार पेड़, जैसे फ़िर या पाइन या पार्म ट्री को डेकोरेट कर सकते हैं। ये पेड़ आमतौर पर लिविंग रूम में रखे जाते हैं।

28

क्रिसमस ट्री एक्सेसरीज 
लोग आमतौर पर क्रिसमस ट्री को एक स्टार के साथ सजाते हैं जो इसके ऊपर रखा जाता है। यह 'बेथलहम के सितारे' का प्रतीक है जिसने तीन राजाओं को यीशु के जन्म स्थान तक का रास्ता दिखाया था। साथ ही यह मानवता का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में आप एक थर्माकोल से एक बड़ा सा स्टार बना सकते हैं।

38

अन्य डेकोरेशन
क्रिसमस स्टार के अलावा आप क्रिसमस ट्री पर 'मेरी क्रिसमस' के बैनर, बाउबल्स, घंटियां और मिनी सांता से भी सजा सकते हैं। 
 

48

फेयरी लाइट्स
आजकल बाजारों अच्छी और सस्ती फेयरी लाइट्स मिलती है। आप इसे क्रिसमस ट्री के ऊपर लगाकर बेहद ही सुंदर और चमकदार लुक इसे दे सकते हैं।

58

मोमबत्तियां 
यदि आप क्रिसमस को और स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो अपनी क्रिसमस खरीदारी सूची में मोमबत्तियां जरूर जोड़ें। वे सही सजावट के सामान हैं जो खुशी और रोशनी फैलाते हैं। आप सुगंधित मोमबत्तियों का भी उपयोग कर सकते हैं। आप इसे लिविंग या डाइनिंग टेबल पर रख सकते हैं।

68

दरवाजे की सजावट 
क्रिसमस पर अपने मेन गेट को सजाना ना भूलें, ताकि यह आपके इंट्रेंस को आकर्षक लुक दें। इसके लिए आप हिरण, मैट, गोल गले पत्तों की माला आदि का उपयोग कर सकते हैं।

78

पॉम-पॉम
क्रिसमस ट्री डेकोरेशन के लिए आप अलग-अलग रंगों के pom-pom का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो ऊन की गोली से छोटी-छोटी बॉल्स खुद ही बना कर क्रिसमस ट्री पर लटका सकते हैं।

88

चॉकलेट और रिबन
घर में बच्चों की चॉकलेट या टॉफियां तो रखी होंगी ही। ऐसे में आप इनका इस्तेमाल करके क्रिसमस ट्री का डेकोरेशन कर सकते हैं। यह डेकोरेशन बच्चों को बहुत पसंद आएगा। इसके साथ आप रंग बिरंगी रिबन लगाकर इसे अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं।

और पढ़ें: न्यू ईयर पर पहनना है अपनी फेवरेट टाइट ड्रेस तो 15 दिनों में इस तरह से कम करें अपने पेट की चर्बी

CHRISTMAS 2022: क्रिसमस पर इन ट्रेंडी नेल आर्ट से अपने नाखूनों को दें अलग लुक

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos