Christmas 2022: क्रिसमस पर इन ट्रेंडी नेल आर्ट से अपने नाखूनों को दें अलग लुक

लाइफस्टाइल डेस्क : आजकल नाखूनों में तरह-तरह की डिजाइन बनाना, अलग तरह से नेल पेंट लगाने का काफी ट्रेंड है जिसे हम नेल आर्ट (nail arts) कहते हैं। यह नेल आर्ट हाथों की खूबसूरती को बढ़ाते ही हैं और आजकल तो थीम बेस्ड नेल आर्ट भी काफी चलन में है। कोई बेबी शावर थीम नेल आर्ट करवाता है तो कोई वेकेशन स्पेशल नेल आर्ट करवाता है। लेकिन अगर आप क्रिसमस पर किसी पार्टी में जा रहे हैं तो क्रिसमस स्पेशल ट्रेंडिंग नेल आर्ट (trending nail arts for Christmas) जरूर करवाएं। ये काफी स्टाइलिश लगता है और आपके हाथों को एक अलग ही लुक देगा। वहीं, पार्टी में आपको सबसे अलग दिखाएगा...

Deepali Virk | Published : Dec 14, 2022 4:58 AM IST

18
Christmas 2022: क्रिसमस पर इन ट्रेंडी नेल आर्ट से अपने नाखूनों को दें अलग लुक

क्रिसमस के मौके पर आप इस तरीके का खूबसूरत रेड और वाइट कलर का इस्तेमाल करते हुए ने नेल आर्ट कर सकते हैं। इसमें हर फिंगर में अलग तरीके का डिजाइन बना हुआ है।

28

क्रिसमस के मौके पर सैंटा थीम नेल आर्ट भी काफी ट्रेंड में रहता है। आप एक फिंगर में सांता क्लॉस एक में स्नो और बाकी में अलग-अलग तरह की डिजाइन बना सकते हैं।
 

38

क्रिसमस ट्री वाली थीम भी आप अपने नेल्स पर कर सकते हैं। इसमें ग्रीन, येलो, व्हाइट इन कलर का इस्तेमाल करते हुए आप बेहतरीन डिजाइन बना सकते हैं।

48

पॉइंटेड नेल्स का चलन इन दिनों बहुत ज्यादा है। ऐसे में आप अपने नेल्स को आगे से पॉइंट करते हुए शेप कर लें और सुंदर से लाल, सफेद हरे और ग्लिटर वाले कलर से इस तरीके का नेल आर्ट कर सकते हैं।

58

अगर आप क्रिसमस पर सिंपल और एलिगेंट नेल्स रखना चाहते हैं, तो इस तरह से ट्रांसपेरेंट और ग्लिटर वाली नेल पेंट लगाकर ब्लैक कलर से नेल आर्ट्स करके इस तरीके के फ्लावर बना सकते हैं। यह बहुत ही स्टाइलिश लगेगा।

68

आजकल स्टोंस, पल्स वाले नेल आर्ट का भी खूब ट्रेंड है। ऐसे में आप इस तरीके से स्टोन और छोटे-छोटे मोती लगाकर करके खूबसूरत नेल आर्ट भी कर सकते हैं।

78

क्रिसमस नेल आर्ट में अगर आप एलिगेंट और स्टाइलिश लुक चाहते हैं तो इस तरह से अपने नाखूनों के ऊपरी हिस्से पर लाल रंग लगाकर बीच में न्यूड कलर लगाकर कुछ व्हाइट कलर के ग्लिटर्स स्प्रिंकलर कर सकते हैं।

88

इस तरीके के थीम बेस्ड नेल आर्ट भी काफी स्टाइलिश लगते हैं। इसके लिए आप लंबे नेल एक्सटेंशन करके अलग-अलग डिजाइन बना सकते हैं।

और पढ़ें: Christmas 2022: सीक्रेट सेंटा बन अपने बच्चों को इस बार क्रिसमस पर दें ये 10 यूजफुल गिफ्ट्स

घर में इस तरह से करें पार्लर वाला हजार रुपए का गोल्ड फेशियल, सिर्फ 5 स्टेप्स में पाएं सोने जैसी चमक

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos