कमरबंद
अगर आप कोई साड़ी या लहंगा पहन रहे हैं, तो उस पर एक कमरबंद जरूर लगाएं। यह आपके लुक को एन्हांस कर देगा और आप की सिंपल सी साड़ी या लहंगे पर चार चांद लगा देगा। आजकल मार्केट में पत्थर या कुंदन से जड़े या फिर ऑक्सिडाइज कई सारे कमरबंद उपलब्ध है। आप चाहे तो स्टाइलिश लुक देने के लिए कमरबंद की जगह आप कोई बेल्ट भी लगा सकते हैं। साड़ी और लहंगे पर यह बेल्ट काफी स्टाइलिश लगता है।