पूजा पाठ के दौरान हरा रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप सारा तेंदुलकर की इस लुक को रीक्रिएट कर सकते हैं। इसे आप किसी साड़ी से भी बना सकते हैं। इसमें उन्होंने एमरल्ड ग्रीन कलर का लहंगा कैरी किया हुआ है, जो ओवरऑल एक जैसा है। इसके साथ ही उन्होंने गले में एक चोकर सेट, कानों में छोटे इयररिंग्स और एक मांग टीका लगाया हुआ है और बालों को बन किया हुआ है।