लाइफस्टाइल डेस्क : पूरे देश में दीपावली (Diwali 2022) की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इसकी शुरुआत धनतेरस के साथ 22 अक्टूबर से होगी। उसके बाद 24 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में बाजारों और घरों में इसकी रौनक साफ नजर आ रही है। 5 दिन के इस त्योहार में पहले दिन से ही घरों के बाहर या अंदर रंगोली बनाने का विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि रंगोली बने हुए आंगन से मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में अगर आप पर कुछ ही मिनटों में इजी और सुंदर रंगोली बनाना चाहते हैं, तो घर में पड़ी इन 6 चीजों (rangoli with household items) का इस्तेमाल करके एकदम परफेक्ट रंगोली बना सकते हैं...
चूड़ी
अगर आपके पास पुरानी चूड़ियां पड़ी है, तो आप इसका इस्तेमाल करके एक राउंड शेप बना सकते और इसी राउंड शेप से आप अपनी पूरी रंगोली भी क्रिएट कर सकते हैं। इससे परफेक्ट फूल, सर्किल और कोई भी गोल डिजाइन बनाएं जा सकते हैं।
26
इयरबड्स
जी हां, कान साफ करने वाले इयरबड्स की मदद से आप रंगोली में शानदार डिजाइन बना सकते हैं। बस आपको अपनी रंगोली में कलर डालना है और उसके बाद इयरबड्स की मदद से आप कोई भी डिजाइन बना सकते हैं।
36
छलनी
चाय छानने वाली छलनी से आप रंगोली में रंग भरने का काम आसानी से कर सकते हैं, क्योंकि जब आप हाथों से रंगोली में रंग भरते तो कहीं ज्यादा कहीं कम हो जाता है।। लेकिन जब आप छलनी की मदद से रंगोली में रंग भरेंगे तो एकदम परफेक्ट भरेगा।
46
कंघी
जी हां, आपके पास अगर कोई पुरानी कंघी पड़ी हुई है तो उससे आप बेहद सुंदर डिजाइन रंगोली में बना सकते हैं। इसके लिए पहले कोई चूड़ी या बड़े से सर्कल की मदद से दो गोले बना लीजिए फिर इस कंघी की मदद से इन दोनों में आप जिक-जैक या सर्कुलर मोशन की डिजाइन दे सकते हैं।
56
चम्मच
खाने में इस्तेमाल होने वाली चम्मच रंगोली को एकदम परफेक्ट बनाती है। इसके लिए बस आप रंगोली में डॉट्स बना दें और चम्मच की मदद से उसे चपटा करके फैला दें। इससे रंगोली में चार चांद लग जाते हैं और आपकी रंगोली एकदम सुंदर नजर आती है।
66
खाली फेविकोल की बोतल
अगर आपके पास कोई पुरानी फेविकोल या खाली प्लास्टिक की बोतल पड़ी है, तो आप इसमें सफेद रंग भर के इससे रंगोली में आउटलाइनिंग का काम आसानी से कर सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.