- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- दिवाली की रात सपने में कमल समेत ये 5 चीजें देते हैं दिखाई, तो अमीर बनना तय, मां लक्ष्मी के होते हैं संकेत
दिवाली की रात सपने में कमल समेत ये 5 चीजें देते हैं दिखाई, तो अमीर बनना तय, मां लक्ष्मी के होते हैं संकेत
लाइफस्टाइल डेस्क. दिवाली (Diwali 2022) के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। रोशनी के इस पर्व को धन-वैभ, सुख-समृद्धि देने वाला माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपना आशीर्वाद देती है और सभी को धनवान और खुशहाल बनाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मी के आगमन से पहले कुछ संकेत मिलते हैं। इनमें से कुछ संकेत सपने में मिलते हैं। अगर दिवाली की रात आप कमल के फूल समेत इन पांच चीजों को सपने में देखते हैं तो कहा जाता है कि जल्द ही आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। आइए बताते हैं वो पांच चीजों के बारे में जिसे देखकर आप समझ सकते हैं कि अब आपके दिन बदलने वाले हैं...

दिवाली की रात सपने में गाय और बछड़ा का दिखना भी शुभ माना जाता है। गाय को हमारे यहां माता की उपाधि दी गई है। इसके आने से घर में सुख समृद्धि आता है। अगर गाय के दूध को दुहते हुए देख रहे हैं तो यह और भी फलदायी होता है। अगर दिवाली के दिन अचानक आपको केसरिया रंग का गाय नजर आ जाए तो यह भी शुभ होता है।

सपने में गेहूं या फिर धान की बाली देखना भी दिवाली की रात अच्छा होने का संकेत देता है। सपने में अनाज की फली देखना धन लाभ का संकेत होता है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार नौकरीपेशा और व्यापार करने वालों को सपने में फूल दिखाई देता है तो यह उनके लिए शुभ माना जाता है। नौकरी में तरक्की और व्यापार में फायदा होता है। सपने में कमल का फूल हाथ में होना ज्यादा शुभ माना जाता है।
दिवाली की रात अगर आपको अपने कुलदेवता के दर्शन हो जाते हैं,तो इससे बड़ी कोई बात हो ही नहीं सकती है। कुलदेवता के दर्शन होते ही समझ जाए कि बहुत जल्द आपकी कोई मनोकमाना पूर्ण होने वाली है। धनलाभ के साथ-साथ आपको आपका मनपसंद साथी मिलने वाला है।
दिवाली की रात का स्वास्तिक का सपने में आना भी धनलाभ का सूचक है। घर में खुशहाली और परिवार में प्रेम बना रहता है। इसलिए घर के आगे स्वास्तिक का निशान भी बनाया जाता है। वैसे तो यह पौराणिक मान्यता है। लेकिन जो लोग मेहनत और लगन से अपना काम करते हैं मां लक्ष्मी उनपर सदा मेहरबान होती है।
दिवाली की रात में जब आप सोते हैं और सपने में गुलाब का फूल दिख जाए तो खुश हो जाइएगा। मान्यता के अनुसार गुलाब का फूल दिखना मां लक्ष्मी के आने का संकेत होता है। यह फूल मां लक्ष्मी को काफी प्रिय है।
और पढ़ें:
Diwali weight loss Tips: दिवाली पर ढेर सारा खाने के बाद भी वजन रहेगा कंट्रोल, बस फॉलो करें ये टिप्स
छठ महापर्व का क्या है इतिहास, क्यों कहा जाता है इसे लोक आस्था का त्योहार
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.