गले में माला, माथे पर तिलक लगाए दिखीं मेलानिया, सोशल मीडिया पर दीवाने हुए जा रहे लोग

Published : Feb 26, 2020, 06:46 PM ISTUpdated : Feb 26, 2020, 06:50 PM IST

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिवसीय भारत दौरे को पूरा कर सपरिवार वापस अमेरिका लौट गए हैं। 24-25 फरवरी को ट्रम्प सपरिवार देवभूमि पधारे थे। यह उनके परिवार की पहली ऐतिहासिक यात्रा थी। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम में जनता को संबोधित किया और फिर आगरा में ताजमहल का देखने गए। इसके बाद परिवार ने दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान ट्रम्प की पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका के ड्रेसिंग सेंस की भी जमकर चर्चा हुई। इस पूरे दौरे में ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ने दिल्ली के सराकारी स्कूल में विजिट किया। इस दौरान मेलानिया का गले में फूलों की माला डालकर और तिलक लगाकार पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। इसके बाद मेलानिया का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग उनके चेहरे पर आई आभा को देख गदगद हो उठे। 

PREV
19
गले में माला, माथे पर तिलक लगाए दिखीं मेलानिया, सोशल मीडिया पर दीवाने हुए जा रहे लोग
व्हाइट फ्लोरल गाउन में मेलानिया काफी खूबसूरत लग रही थीं। गले में फूलों की माला डाले और माथे पर तिलक लगाकर मेलानिया दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ बातचीत करती नजर आईं। उन्होंने हैप्पीनेस क्लास के बारे में जाना और बच्चों के साथ जमकर मस्ती की। मेलानिया का सादगी और जमीं से जुड़ा व्यवहार लोगों को पसंद आया।
29
सोशल मीडिया पर मेलानिया के इस लुक की काफी चर्चा रही, लोग उनके इस अंदाज की तारीफ करते नजर आए।
39
वे स्कूल के बाकी शिक्षकों के साथ लकड़ी की छोटी सी कुर्सी पर ही बैठ गई और पारंपरिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इस दौरान बच्चों का डांस और मस्ती देख ताली भी बजाती नजर आईं।
49
वो कभी बच्चों के संग बात करती दिखीं तो कभी बच्चों को गले लगाती नजर आईं। उन्होंने बच्चों को स्पीच भी दी। हैप्पीनस क्लास में बच्चे फर्स्ट लेडी को देख खुश थे।
59
दो बच्चियों ने मेलानिया का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
69
फिर मेलानिया दोनों बच्चियों का हाथ थामे उन्हें स्टेज से नीचे ले जाती दिखीं।
79
इस पूरे दो दिवसीय दौरे पर जहां मेलानिया कई तरह के आउटफिट्स में नजर आईं थीं। फर्स्ट लेडी ने भारत में कदम रखने के दौरान फुल व्हाइट जंपशूट पहना था। पर सबसे ज्यादा चर्चा में वो दिल्ली के स्कूल विजिट के दौरान आ गईं।
89
एक स्कूल के बच्चे को गले लगाती मेलानिया।
99
सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज छाई रहीं।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories