अहमदाबाद से आगरा, दिल्ली तक दो जोड़ी कपड़ों में पूरा भारत घूम लिए ट्रम्प, सिर्फ 3 बार बदली टाई

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिवसीय भारत दौरे को पूरा कर वापस अमेरिका लौट चुके हैं। 24-25 फरवरी को ट्रम्प सपरिवार भारत आए थे। यह भारत में उनकी पहली यात्रा थी। उन्होंने गुजरात के अहमादाबाद में मोटेरा स्टेडियम में जनता को संबोधित किया और फिर आगरा में ताजमहल का देखने गए। इसके बाद दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान ट्रम्प की पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका के ड्रेसिंग सेंस की जमकर चर्चा हुई। ट्रम्प परिवार की दोनों महिलाओं के कपड़ों की कीमत और उनके लुक मीडिया में छाए रहे, मगर किसी ने भी डोनाल्ड ट्रम्प के कपड़ों पर ध्यान नहीं दिया। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 26, 2020 12:21 PM IST / Updated: Feb 26 2020, 06:55 PM IST

111
अहमदाबाद से आगरा, दिल्ली तक दो जोड़ी कपड़ों में पूरा भारत घूम लिए ट्रम्प, सिर्फ 3 बार बदली टाई
दरअसल दो दिवसीय दौरे में जहां इवांका और मेलानिया कई तरह के आउटफिट्स में दिखीं, वहीं ट्रम्प ने मात्र दो बार अलग अलग कपड़ों में दिखे। एक पूरा दिन तो उन्होंने रॉयल ब्लू कोट-पैंट और पीली टाई में ही गुजार दिया।
211
भारत दौरे के पहले दिन जब डोनाल्ड ट्रम्प ने हिंदुस्तान की सरजमीं पर कदम रखा तो वे शूट-बूट में नजर आए। उन्होंने रॉयल ब्लू कलर का शूट पहना था। इसके साथ उन्होंने पीले रंग की टाई मैच किया था। ट्रम्प ने ब्लैक लेदर शूज पहने थे।
311
ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ने फुल व्हाइट जंपशूट पहना था। इसके साथ सैसे हरे रंग की सिल्क बेल्ट लगाई थी जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। पर सबकी नजरें ट्रम्प की पीली टाई पर भी टिकी रहीं। सोशल मीडिया पर लोग ट्रम्प की पील टाई की तारीफ करते नजर आए।
411
ट्रम्प ने सबसे पहले अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। इस भाषण में उन्होंने भारत के इतिहास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष सहित हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म डीडीएलजे का भी जिक्र किया।
511
वे साबरमती आश्रम में भी गए। इस इसके बाद शाम पांच बजे तक उन्होंने आगरा जाकर ताजमहल का दीदार किया। पूरे दिन में ट्रम्प रॉयल ब्लू शूट में ही रहे। उनकी पत्नी ने भी जंपशूट पहने रखा।
611
भारत यात्रा के अगले दिन मेलानिया ने व्हाइट कलर की फ्लोरल ड्रेस पहनी। ट्रम्प ने पत्नी के साथ राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
711
मेलानिया दिल्ली के सरकारी स्कूल विजिट करने गई थीं। वहां उनका गले में माला और माथे पर तिलक वाला अंदाज काफी चर्चा में रहा।
811
हालांकि ट्रम्प ने अगले दिन यानी दिल्ली में अपने टाई को बदल दिया उन्होंने लाल रंग की टाई पहनी।
911
इसके बाद शाम को राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज में शामिल होने पहुंचे ट्रम्प ने फिर से अपनी टाई बदली। वे इस बार ब्लू लाइन वाली टाई में नजर आए। हालांकि उनके कलर एक ही होने पर ये नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने शूट बदला या नहीं। जबकि उनकी पत्नी ने सुर्ख गुलाबी रंग का गाउन पहना था। उन्होंने सैंडिल भी गुलाबी ही पहने थे।
1011
ट्रम्प अपने उसी शूट में बदली टाई के साथ नजर आए। रात्रिभोज के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की विदाई हो गई।
1111
रात को करीब 11 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डिनर करके स्वदेश के लिए निकल गए।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos