आखिर कैसे गोरे-चिट्टे दिखते हैं हीरोइनों के अंडरआर्म्स? इन Tips से हमेशा के लिए दूर हो जाएगा कालापन

Published : Mar 14, 2021, 10:42 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क: लड़कियों में खूबसूरत दिखने की चाह लड़कों से ज्यादा होती है। कुछ लड़कियां जहां पार्लर जाती हैं वहीँ कुछ घर पर ही होममेड रेमेडीज से अपनी स्किन को ग्लो करने की कोशिश करती हैं। फेस के लिए तो कई उपाय आपको मिल जाएंगे लेकिन कई लड़कियां डार्क अंडरआर्म्स से परेशान रहती हैं। कई उपाय अपनाने के बाद भी अंडरआर्म्स काले ही दिखते हैं। लेकिन अगर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देखें, तो उनके अंडरआर्म्स एकदम गोरे और साफ़ दिखते है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ सिंपल टिप्स जिन्हें अपनाने से आप पा सकते हैं ग्लोइंग अंडरआर्म्स...   

PREV
17
आखिर कैसे गोरे-चिट्टे दिखते हैं हीरोइनों के अंडरआर्म्स? इन Tips से हमेशा के लिए दूर हो जाएगा कालापन

आपने अक्सर देखा होगा कि सेलेब्स की फोटोज में उनके अंडरआर्म्स काफी फेयर और स्मूद दिखते हैं। इनकी स्लीवलेस ड्रेस से इनके खूबसूरत अंडरआर्म्स सभी का ध्यान खींच लेते हैं। लेकिन रियल लाइफ में कई लड़कियां अपने डार्क अंडरआर्म्स से परेशान रहती हैं। 

27

लड़कियां स्लीवलेस ड्रेस पहनने से हिचकिचाती हैं। अगर आपके साथ भी ये प्रॉब्लम है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाने के बाद कुछ ही दिनों में आपके अंडरआर्म्स ग्लो करने लगेंगे। 

37

 लड़कियां हर दिन अपनी बॉडी और चेहरे  कोतो मॉइस्चराइज करती हैं लेकिन अंडरआर्म्स में नहाने के बाद कुछ नहीं लगाती। ऐसे में हर दिन नहाने के बाद उन्हें भी मॉइस्चराइज करें। 
 

47

अंडरआर्म्स हर वक्त कपड़ों के संपर्क में रहते हैं। ऐसे में वो बार-बार कपड़ों से घिसते हैं। इस कारण उन्हें मॉइस्चराइज करते रहना काफी जरुरी है। ऐसा करने से वहां नमी लॉक रहेगी और स्किन का कालापन दूर होगा। 

57

चेहरे की तरह अंडरआर्म्स में भी डेड स्किन जमा होती है। इस वजह से वहां की स्किन डार्क हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए हफ्ते में एक बार अंडरआर्म्स को स्क्रब करें। लेकिन नेचुरल चीजों का उपयोग करें क्यूंकि वहां स्किन काफी सेंसेटिव होती है। 

67

आपने कई एड देखे होंगे जो कुछ दिनों में अंडरआर्म्स गोरे करने का दावा करते हैं। इन्हें भूल से भी यूज ना करें। इनमें मौजूद हार्मफुल केमिकल्स आपकी स्किन को हमेशा के लिए डैमेज कर सकती है। 

77

अगर आप अंडरआर्म्स से बाल हटा रही है तो शेविंग की जगह वैक्स करें। वैक्स करने से वहां की डेड स्किन भी हट जाएगी और स्किन का शेड लाइट नजर आएगा।  

Recommended Stories