लाइफस्टाइल डेस्क : ईद (Eid Al-adha) का दिन ना सिर्फ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है, बल्कि इस दिन लोग सज-धज कर एक-दूसरे से मिलने पहुंचते हैं, दावतों में जाते हैं। ऐसे में अगर आप अभी भी अपने ईद के लुक को लेकर कंफ्यूज हैं और सोच रहे हैं कि इस बार ईद पर ऐसा क्या पहना जाए जो स्टाइलिश होने के साथ ही बहुत अच्छा और हटके लगे? तो चलिए आज आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं और आपको बताते हैं कि ईद पर क्या पहन (Outfit Ideas for ladies) सकते हैं...
चिकनकारी सूट
लखनवी सूट या चिकनकारी सूट का ट्रेंड कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता और सफेद रंग के चिकनकारी सूट में जब आप घर से निकलेंगी तो सभी की निगाहें आप पर टिकी रह जाएगी। ऐसे में इस बार ईद पर आप चिकनकारी का सूट कैरी कर सकते हैं। इसको डिफरेंट लुक देने के लिए आप इस पर जंक ज्वेलरी पहन सकते हैं।
26
शरारा कुर्ता
आजकल शादी-पार्टियों में शरारा कुर्ता का ट्रेंड खूब छाया हुआ है। वैसे तो शादी-ब्याह में मुस्लिम महिलाएं हैवी शरारा कुर्ता पहनती हैं, लेकिन इस बार ईद पर आप कॉटन या किसी लाइट फैब्रिक में शरारा और कुर्ता पहन सकते हैं। इसके साथ अगर आप कुछ डिफरेंट करना चाहे तो हैवी दुपट्टा कैरी कर सकते हैं। चूड़ियों, झुमकों या पासे के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।
36
कुर्ता cum ड्रेस
आजकल फ्लोर लेंथ कुर्ता या ड्रेस काफी अट्रैक्टिव लगती हैं। इसमें आपकी हाइट भी लंबी लगती है और यह एक रॉयल लुक देता है। ऐसे में आप अगर कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार इस कुर्ता ड्रेस को ट्राई करें।
46
मिरर वर्क सूट
मिरर वर्क हमेशा से ही लेडीज के टॉप लिस्ट में शामिल रहता है। यह दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। आप इसे ईद पर भी ट्राई कर सकते हैं। इन दिनों मार्केट में कई तरह के मिरर वर्क वाले कुर्ते मिलते हैं आप इन्हें किसी भी डिजाइन या कलर का खरीद सकते हैं और अपने ईद के लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।
56
फ्लोरल प्रिंट सूट
बारिश और मॉनसून में फ्लोरल प्रिंट्स का पहनना बहुत अच्छा लगता है। यह दिखने में भी बहुत खूबसूरत रहता है और आप इसमें बहुत कंफर्टेबल भी फील करते हैं, क्योंकि फ्लोरल प्रिंट लाइट मटीरियल जैसे शिफॉन या कॉटन इस तरह के कपड़ों में बहुत अच्छा लुक देता है। ऐसे में ईद पर आप फ्लोरल प्रिंट ड्रेस या फ्लोरल प्रिंट सूट कैरी कर सकते हैं।
66
प्लाजो एंड श्रग
इस बार ईद पर अगर आप इंडो वेस्टर्न कुछ ट्राई करना चाहते हैं, तो प्लाजो और श्रग कैरी कर सकते हैं। यह आप को खूबसूरत दिखाने के साथ ही मॉडर्न लुक भी देगा और आप इसमें काफी डिफरेंट लगेंगे। किसी भी नाइट पार्टी में प्लाजो, क्रॉप टॉप और श्रग पहनकर आप पार्टी में चार चांद लगा सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.