MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Eid Al-Adha 2022: बकरीद पर लगाए हाथों पर मेहंदी के ये 7 लेटेस्ट डिजाइन

Eid Al-Adha 2022: बकरीद पर लगाए हाथों पर मेहंदी के ये 7 लेटेस्ट डिजाइन

लाइफस्टाइल डेस्क. बकरीद का त्योहार इस्लाम धर्म के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के घरों में काफी रौनक रहती है। पकवान बनाए जाते हैं। नए-नए पहनावे के साथ इस खास दिन को विश किया जाता है। लड़कियां बकरीद के कुछ दिन पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। नए कपड़ों की खरीदारी के साथ-साथ हाथों में मेहंदी रचाती हैं। ईद-उल-अजहा(Eid Al Adha 2022) 9 जुलाई को हैं। ऐसे में हाथों पर मेहंदी रचाने की तैयारी हो गई है। इस बकरीद पर आप ये 7 सुंदर डिजाइन लगा सकती हैं। नीचे की स्लाइड्स में देखिए खूबसूरत और लेटेस्ट मेहंदी की डिजाइन....

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 08 2022, 11:46 AM IST| Updated : Jul 08 2022, 03:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

अगर आप सबसे अलग अपनी मेहंदी की डिजाइन रखना चाहती हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं। पाकिस्तानी स्टाइल फूल मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। इस डिजाइन में हाथ के पीछे छोटे-छोटे फूल डिजाइन लगाए जाते हैं। जो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इसे आप अपने हाथों के आगे के हिस्से में भी लगा सकती हैं।

27

इन  दिनों 3डी मेहंदी डिजाइन काफी फैशन में हैं। इसे लगाने पर लोगों की निगाहें आपके हाथों पर जाकर टिक जाएंगी। ये सबसे अलग दिखाई देगा। इसे लगाने में भी आसान है।
 

37

ईद के खास मौके पर आप इससे जुड़ा कोई डिजाइन लगाना चाहते हैं तो इसे देख सकते हैं। चांद डिजाइन की मेहंदी लगाकर आप सबकी तारीफ की पात्र बन जाएंगी। यह डिजाइन इतना आसान है कि खुद भी लगा सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले हथेली के निचले  हिस्से पर आधे फूल का डिजाइन बनाए। इसके उपर तीन बिंदी लगाते हुए चांद बनाएं। चांद के अंदर आप कुछ लिख कर इस डिजाइन को कंप्लीट करें। 

47

अगर आप अपनी हथेली पर कुछ यूनिक मेहंदी डिजाइन करना चाहती हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं। ये आपके हाथों को कुछ अलग ही लुक देगा। हालांकि इस बनाने में आपको थोड़ा वक्त जरूर लेगा। आप प्रोफेशनल आर्टिस्ट से भी इस डिजाइन को दिखाकर बनवा सकती हैं।

57

ईद के मौके पर काम में बिजी हैं तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। यह बहुत जल्दी बन जाता है। इसे बनाने में बस 10 मिनट का वक्त लगेगा।  

67

अगर आप ईद के मौके पर टैंटू स्टाइल मेहंदी लगाना चाहती हैं। तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये बेहद ही सिंपल हैं। लेकिन काफी यूनिक भी।

77

इस डिजाइन के बारे में आपका क्या ख्याल है। अरेबिक मेहंदी के इस डिजाइन से आपका हाथ साफ और भरा-भरा दोनों नजर आएंगे। तो देर किस बात की है आज आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। 

और पढ़ें:

रणवीर सिंह भी हुए उर्फी जावेद के फैशन के कायल, एक्ट्रेस की ड्रेस को लेकर कही ये बात

वाइफ स्वैपिंग के बाद स्विंगिंग पार्टनर! पति-पत्नी के रिश्ते का घिनौना सच जान रह जाएंगे हैरान

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved