लाइफस्टाइल डेस्क : हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर डे (Engineer day 2022) मनाया जाता है। यह दिन इंजीनियरों के महत्व और बहुमूल्य योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। वैसे तो भारत में कई फेमस इंजीनियर है जो अपने फील्ड में गजब का काम कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड और साउथ के ऐसे कलाकारों से जिन्होंने पढ़ाई तो इंजीनियरिंग की, लेकिन उनका सिक्का बॉलीवुड में चला। देखें भारत के हॉटेस्ट इंजीनियर्स की तस्वीरें...
भारतीय अभिनेता विक्की कौशल ने 2009 में मुंबई के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। हालांकि, पढ़ाई के साथ उनका मन मॉडलिंग और एक्टिंग में था और वह एक सफल अभिनेता बन गए, वह सबसे हॉट और कूल इंजीनियर हैं।
28
रहना है तेरे दिल में फेम अभिनेता आर माधवन ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया। उसके बाद वह दक्षिण सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड के भी एक सफल अभिनेता बन गए।
38
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने डीसीई एंट्रेंस (दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग) में 7 वीं रैंक हासिल करने के बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।
48
साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन ने ऑटोमोबाइल इंजीनियर की हैं, जिन्होंने ईस्टर्न मिशिगन विश्वविद्यालय से एमएस किया है।
58
बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री तापसी पन्नू एक इंजीनियरिंग की छात्रा थीं, जिन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में भी काम किया है। लेकिन इसके बाद साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सभी की दिल जीता।
68
कूल एंड हॉट कार्तिक आर्यन एक स्टार बनने के अपने सपने को पूरी तरह से जी रहे हैं, हालांकि ऐसा कहा जाता है कि वह अपनी 2011 रिलीज प्यार का पंचनामा के समय जैव प्रौद्योगिकी में बी.टेक कर रहे थे। मुंबई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान, कार्तिक ने एक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए अभिनय का कोर्स किया और आज एक सफल एक्टर बन गए हैं।
78
खूबसूरत अभिनेत्री कृति सेनन ने जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
88
कुंग फू योगा, दबंग और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद ने नागपुर के यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ स्नातक किया है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.