गुलमर्ग
श्रीनगर से 47 किलोमीटर की दूरी पर गुलमर्ग स्थित है। यह सर्दियों के दिनों में वाइट ब्लैंकेट की तरह नजर आता है। यहां पर एक खूबसूरत शिव मंदिर भी बनाया गया है, जहां पर आपको जरूर जाना चाहिए। इसके अलावा गोंडोला राइड यहां की सबसे मशहूर एरियल राइड है, जो 2 फेस में बनाई गई है। इसके अलावा गुलमर्ग में आप आइस स्केटिंग, एटीवी बाइक राइड्स और कई एडवेंचर चीजों का मजा ले सकते हैं।