MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Desk lamp Wireless Designs: स्मार्ट डेस्क LED लैंप डिजाइन, 1K लाइट से सजाएं लिविंग रूम

Desk lamp Wireless Designs: स्मार्ट डेस्क LED लैंप डिजाइन, 1K लाइट से सजाएं लिविंग रूम

Fancy Table Lights for Living Room : वायरलेस डेस्क लैंप आज के समय में लाइटिंग और होम डेकोर दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन बन चुके हैं। स्मार्ट LED लैंप जैसे विकल्प 1000 रुपये के बजट में भी आसानी से मिल जाते है। ये फैंसी डेस्क लैंप डिजाइन जरूर ट्राई करें।

3 Min read
Author : Shivangi Chauhan
| Updated : Mar 10 2026, 08:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
डेस्क लैंप फैंसी डिजाइन, 1K लाइट से सजाएं लिविंग रूम
Image Credit : Gemini AI

डेस्क लैंप फैंसी डिजाइन, 1K लाइट से सजाएं लिविंग रूम

घर की सजावट में आजकल छोटे-छोटे लाइटिंग आइटम बहुत बड़ा रोल निभाते हैं। खासकर वायरलेस डेस्क लैंप ऐसे होम डेकोर पीस बन गए हैं जो कम कीमत में भी घर को स्टाइलिश बना देते हैं। इन लैंप की खास बात यह है कि इनमें तार की झंझट नहीं होती, इसलिए इन्हें आप आसानी से लिविंग रूम, बेडरूम, स्टडी टेबल या बालकनी में कहीं भी रख सकते हैं। अगर आपका बजट करीब 1000 रुपये है, तो भी कई खूबसूरत और फैंसी डिजाइन मिल जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 वायरलेस डेस्क लैंप डिजाइन जो आपके लिविंग रूम को खास बना सकते हैं।

रिचार्जेबल स्मार्ट डेस्क लैंप

रिचार्जेबल स्मार्ट डेस्क लैंप सबसे ज्यादा यूजेबल डिजाइन माना जाता है। इसमें USB चार्जिंग, टच कंट्रोल और ब्राइटनेस एडजस्ट जैसे फीचर मिलते हैं। इस तरह के लैंप पढ़ाई, लैपटॉप वर्क या नाइट लाइट के लिए बहुत काम आते हैं। साथ ही इनका डिजाइन भी काफी मॉडर्न होता है, जिससे यह डेकोर आइटम की तरह भी अच्छा लगता है।

25
फ्लोवर शेप कंट्रोल डेस्क टच लैंप
Image Credit : Gemini AI

फ्लोवर शेप कंट्रोल डेस्क टच लैंप

फ्लोवर डिजाइन वाला वायरलेस डेस्क लैंप आजकल काफी ट्रेंड में है। इस लैंप की बॉडी प्लास्टिक और मैटल दोनों पैटर्न में बनी होती है, जिससे लाइट जलने पर कमरे में बहुत सुंदर रिफ्लेक्शन बनता है। इसमें आमतौर पर टच कंट्रोल फीचर होता है, यानी लैंप को हल्का सा छूने पर लाइट ऑन या ऑफ हो जाती है। कई मॉडल में तीन कलर मोड वॉर्म, व्हाइट और येलो भी मिलते हैं। यह लैंप सेंटर टेबल या साइड टेबल पर बहुत एलिगेंट लगता है।

35
मिनिमल मेटल स्टैंड एनिमल क्रिएटर लैंप
Image Credit : Gemini AI

मिनिमल मेटल स्टैंड एनिमल क्रिएटर लैंप

अगर आपको क्यूट और मॉडर्न डेकोर पसंद है तो मिनिमल मेटल स्टैंड एनिमल क्रिएटर लैंप सबसे ट्रेंडी ऑप्शन हो सकता है। इस डिजाइन में मोटा मेटल बेस स्टैंड और ऊपर एनिमल लैंप हेड होता है। ब्लैक, गोल्ड, ऑफ वाइट या रोज गोल्ड फिनिश में यह लैंप बहुत स्टाइलिश दिखता है। इसे सोफा साइड टेबल या रीडिंग कॉर्नर में रखने से लिविंग रूम का लुक और बेहतर हो जाता है।

45
मशरूम या फिश शेप वायरलेस लैंप डिजाइन
Image Credit : Gemini AI

मशरूम या फिश शेप वायरलेस लैंप डिजाइन

मशरूम शेप लैंप इन दिनों इंस्टाग्राम और पिनटेरेस्ट स्टाइल होम डेकोर में काफी पॉपुलर है। इसका डिजाइन छोटे मशरूम की तरह गोल और क्यूट होता है। सी-थीम से इंस्पायर आप फिश टेबल लैंप भी खरीद सकती हैं। यह लैंप खासकर मॉडर्न और स्कैंडिनेवियन इंटीरियर में बहुत अच्छा लगता है। रेड, व्हाइट या पेस्टल रंगों में मिलने वाला यह लैंप कमरे को बहुत सॉफ्ट और कोजी लाइट देता है।

55
वुडन बेस नेचर थीम डेस्क लैंप
Image Credit : Gemini AI

वुडन बेस नेचर थीम डेस्क लैंप

वुडन बेस वाला डेस्क लैंप घर को नेचुरल और क्लासी लुक देता है। इसमें नीचे लकड़ी का छोटा बेस होता है और ऊपर LED लाइट लगी होती है। इसमें आपको नेचर थीम से इंस्पायर थ्री, फ्लोवर, प्लांट जैसी कई डिजाइंस मिल जाएंगे। यह डिजाइन उन लोगों के लिए अच्छा है जो इको-फ्रेंडली और सिंपल होम डेकोर पसंद करते हैं। इसे बुक शेल्फ, कॉफी टेबल या स्टडी टेबल पर रखा जा सकता है।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सिर्फ फूल परांदा नहीं, छोटे बालों को लंबा दिखाने के ये हैं 6 गजब तरीके
Recommended image2
Wooden Sofa Bed with Storage: कम जगह में धांसू जुगाड़, सोफा विद स्टोरेज के लेटेस्ट डिजाइन
Recommended image3
आलिया भट्ट की 7 शिफॉन साड़ी, स्कूल टीचर्स चुनें प्लेन-प्रिंटेड डिजाइन
Recommended image4
Eid पर ट्राई करें Marodi Embroidery Suit, पाएं Hina Khan जैसा नवाबी स्टाइल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved