लाइफस्टाइल डेस्क : वह गाना तो आपने सुना होगा 'यारों दोस्ती बड़ी ही हसीन है' वाकई जिंदगी में एक सच्चा और अच्छा दोस्त (Friend) होना बहुत जरूरी है और इसी दोस्ती यारी को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल जुलाई या अगस्त के महीने में फ्रेंडशिप डे (friendship day 2022) मनाया जाता है। इस बार फ्रेंडशिप डे 30 जुलाई, रविवार को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आपको कंफ्यूजन हो रहा है कि आप अपने दोस्त को फ्रेंडशिप डे पर क्या गिफ्ट दें, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे 10 गिफ्ट आइडिया (Gift Ideas)जो आप अपने फ्रेंड को फ्रेंडशिप डे पर दे कर सकते हैं...
ब्रेसलेट फ्रेंडशिप बैंड
फ्रेंडशिप डे के मौके पर फ्रेंडशिप बैंड जरूर बांधा जाता है। लेकिन एक दो दिन बाद ही लोग इसे उतार कर रख देते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका दोस्त आपके फ्रेंडशिप बैंड को लंबे समय तक पहन कर रखे, तो आप उसे ब्रेसलेट फ्रेंडशिप बैंड दे सकते हैं। मार्केट में कई तरह के स्टाइलिश ब्रेसलेट स्टाइल में फ्रेंडशिप बैंड मिल जाते हैं।
210
सनग्लासेस
फ्रेंडशिप डे पर आप अपने दोस्त के लिए अच्छे से सनग्लासेस खरीद सकते हैं। इसकी रेंज 500 से 5000 के बीच में हो सकती है। आप अपने बजट के अनुसार अपने दोस्त के लिए गिफ्ट ले सकते हैं।
310
एयर पॉड्स
अगर आपका दोस्त टेक्नोलॉजी फ्रीक है और उसे नए-नए गैजेट्स लेने का शौक है, तो आप अपने फ्रेंड्स को ईयरबड्स या एयर पॉड्स गिफ्ट कर सकते हैं। यह लगभग 1500 से 2000 के बीच में शुरू होते हैं और 10 से 15 हजार तक भी आते हैं।
410
फ्रेंडशिप कप
अगर आप बजट फ्रेंडली गिफ्ट की तलाश कर रहे हैं तो आप अपने दोस्त को फ्रेंडशिप कोट्स वाले कॉफी मग या फिर कस्टमाइज कॉफी मग दे सकते हैं। इसका एक पेयर आप अपने पास रखें और दूसरा पर अपने दोस्त को दें।
510
शूज
स्पोर्ट्स शूज का क्रेज हमेशा ही यंग लोगों को होता है। उन्हें तरह-तरह के स्नीकर्स, कैनवस शूज पहनना पसंद होता है। ऐसे में आप अपने दोस्त को फ्रेंडशिप डे पर बढ़िया से शूज गिफ्ट कर सकते हैं।
610
सेम t-shirts
दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे मनाने जा रहे हैं तो क्यों ना एक जैसी टीशर्ट पहनी जाए। आप अपने दोस्त को फ्रेंडशिप डे पर टी शर्ट गिफ्ट कर सकते हैं ठीक उसी तरह की टीशर्ट आप भी खरीद सकते हैं।
710
स्टडी लैंप
स्कूल कॉलेज में अक्सर दोस्तों को रात में पढ़ना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में आप अपने दोस्त को एक अच्छा सा नाइट स्टडी लैंप गिफ्ट कर सकते हैं।
810
फोटो कोलाज
फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त के साथ आप अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। उसके साथ क्लिक की गई फोटोज का कोलाज बनाकर आप उसे एक फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं।
910
फनी गिफ्ट आइटम्स
दोस्तों के बीच हंसी-मजाक और अठखेलियां खूब होती है। ऐसे में फ्रेंडशिप डे पर आप अपने फ्रेंड को कुछ फनी गिफ्ट दे सकते हैं। जैसे पॉटी की शेप का मग या फिर कोई फनी गिफ्ट आइटम।
1010
टेडी बेयर
अगर आप अपनी किसी गर्ल फ्रेंड को गिफ्ट करना चाहते हैं तो आप टेडी बेयर गिफ्ट कर सकते हैं। लड़कियों को टेडी बेयर का बहुत शौक होता है और यह कई सारी रेंज में आते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.