लाइफस्टाइल डेस्क : हर जलता दीया एक संदेश और रोशनी की किरण लेकर आता है। इस दीपावली (Diwali 2022) पर आशा है कि आपके जीवन में भी इसी तरह से रोशनी बनी रहे। दिवाली का यह त्योहार सभी की जिंदगी में खुशियां, सुख-समृद्धि और आपसी प्रेम लेकर आए। यही दुआ हर इंसान कि अपने करीबियों के प्रति होती है। इस बार दीपावली की शुरुआत भी आप अपने दोस्तों, परिवार वालों और आसपास के लोगों को दिवाली की बधाई और शुभकामना संदेश देकर कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मैसेज, कोट्स (diwali wishes quotes), फोटो, व्हाट्सएप इमेजेस और वॉलपेपर जिनके जरिए आप अपने चाहने वालों की दिवाली और हैप्पी बना सकते हैं....
इस दिवाली, आइए मिलें और एक साथ जश्न मनाएं! रोशनी, दीये, गाने और सबसे महत्वपूर्ण- प्यार के साथ।
आपको और आपके परिवार को दीपावली की बहुत बहुत बधाई !
210
आपके घर में मां लक्ष्मी और कुबेर का वास हो, धन दौलत की इस दीपावली में खूब बरसात हो...
हैप्पी दिवाली 2022
310
घर मे धन की वर्षा हो, दीपों से चमकती शाम आए, सफलता मिले हर काम मे तुम्हे, खुशियों का सदा पैगाम आए !
दीपावली 2022 की हार्दिक शुभकामना
410
आपके जीवन की सबसे उज्ज्वल और सबसे खुशहाल दिवाली हो... आने वाले नए साल के लिए आपको नई उम्मीद, नई ऊर्जा मिले...
दीपावली की शुभकामनाएं।
510
प्रज्वलित हैं दीप हजार, दिवाली लेकर आई है खुशियों की बहार। प्रकाश के त्योहार की आपको हार्दिक शुभकामनाएं... हैप्पी दिवाली।
610
इस दिवाली, तीन चीजें पीछे छोड़ दें: अहंकार, ईर्ष्या, घृणा। और स्वागत करें: खुशी, धन, प्यार!
दीपावली की बहुत बहुत बधाई !
710
सुख के दीप जले घर आंगन में, खुशहाली हो बड़ों का आशीर्वाद और अपनों का प्यार मिले ऐसी आपकी मंगल दिवाली हो।
दीपावली की बहुत-बहुत बधाई !
810
दीपक की रोशनी, मिठाइयों की मिठास, पटाखों की बौछार, धन-धान की बरसात, हर दिन आपके लिए लाये दिवाली का त्योहार..
दिवाली की हार्दिक बधाई।
910
झिलमिलाते दीपों की रोशनी से प्रकाशित ये दीपावली आपके घर में सुख समृद्धि और आशीर्वाद लेकर आए.. शुभ दीपावली
1010
इस साल दिवाली का त्योहार अब तक का सबसे यादगार हो। हम आशा करते हैं कि यह आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशी, स्वास्थ्य और धन लेकर आए।
दीपावली के पावन पर्व पर आप सभी को गणेश जी की हार्दिक शुभकामनाएं..