Hariyali Teej 2022:यामी गौतम से लेकर आलिया भट्ट की तरह हो तैयार, दिखेंगी सबसे हसीन, पति की नहीं हटेगी नजर

Published : Jul 31, 2022, 09:42 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. आज यानी 31 जुलाई को हरियाली तीज (Hariyali Teej ) धूमधाम से मनाई जा रही है। शादीशुदा महिलाओं के लिए यह पर्व काफी खास मानी जाती है। सुहाग की लंबी आयु के लिए महिलाएं पूजा-अर्चना करती हैं। इसके बाद झूला झुलती हैं। 16 श्रृंगार करके और ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर वो इन दिन को मनाती हैं। हरियाली तीज आउटफिट (Hariyali Teej Outfit ) को लेकर महिला कुछ महीने पहले से ही तैयारी करना शुरू कर देती हैं। अगर इस साल आप तीज पर सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं तो यामी गौतम से लेकर आलिया भट्ट तक लुक्स से कुछ इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यकीन मानिए जब आप इस तरह  तैयार होकर निकलेंगी तो पति समेत सहेलियों की नजर आप से हटेगी नहीं। आइए नीचे की स्लाइड्स में देखते हैं बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस के लुक्स....

PREV
19
Hariyali Teej 2022:यामी गौतम से लेकर आलिया भट्ट की तरह हो तैयार, दिखेंगी सबसे हसीन, पति की नहीं हटेगी नजर

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित इंडियन आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। साड़ी हो या फिर लहंगा वो हर आउटफिट में लोगों को दीवान बना देती हैं। अगर आप सबसे अलग दिखाना चाहती हैं तो एक्ट्रेस के इस लहंगा चोली से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। बॉटल ग्रीन कलर के लहंगे के साथ अपने बालों को खुला रख सकती हैं। लाइट मेकअप से लुक्स को कंप्लीट कर सकती हैं।

29

45 की उम्र में भी मलाइका के ड्रेसअप का जवाब नहीं है। इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक में वो कहर ढाहती हैं।इस हरियाली तीज आप उनसे कुछ टिप्स ले सकती हैं। हरियाली तीज के दिन स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए अदाकारा की तरह लाइम ग्रीन साड़ी को चुन सकती हैं।

39


बॉलीवुड की नेचुरल ब्यूटी यामी गौतम को कहा जाता है। वो ट्रेडिशनल आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। अगर आप नई नवेली दुल्हन हैं तो इस तीज यामी की तरह तैयार होना तो बनता है। हरे स्‍टोन वर्क वाला स्‍टोन स्‍टडेड ज्‍वेलरी के साथ हरे रंग का लहंगा आप पहन सकती हैं। 

49

हरियाली तीज के मौके पर सिंपल और सोवर लुक के लिए आप एक्ट्रेस कृति कुल्हारी के इस लुक्स से भी कुछ टिप्स ले सकती हैं।  एमरल्ड ग्रीन कलर के सूट को आप इस हरियाली तीज कैरी कर सकती हैं।

59

माधुरी दीक्षित के इस लुक्स से भी आप खुद को संवार सकती हैं। आपके वार्डरोब में अगर सिल्क की साड़ी हो तो उसे पहन सकती हैं।  बालों को थोड़ा डिजाइनर तरीके से बांधे और गले में हैवी ज्वेलरी पहनकर खूबसूरत खुद को बना सकती हैं।
 

69

अगर इस तीज आप हरे रंग को छोड़कर कुछ नया ट्राई कर सकती हैं तो फिर काजोल का ये लुक्स सही रहेगा। पीली सिल्क की साड़ी के साथ आप बालों को बांधकर गजरा लगाए। 

79

आलिया भट्ट ने इस साल ही रणबीर कपूर से शादी की है। वो मां बनने वाली भी हैं। रणबीर की दुल्हनिया साड़ी में बहुत ही हसीन लगती हैं। आप उनके साड़ी को कैरी करने की स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं।स्काई कलर के सिल्क साड़ी के साथ आप स्लीव्सलेस ब्लाउज से खुद को ग्लैमरस लुक्स दे सकती हैं।
 

89


अगर आप सावन में खुद को कूल लुक देना चाहती हैं तो कियारा आडवाणी की तरह नेट साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। ग्रीन नेट की साड़ी में आप खुद को काफी खूबसूरत बना सकती हैं।इसके साथ पिंक चूड़ियां और सिल्वर ज्वेलरी का पेयर करके अलग लुक्स दे सकती हैं।

99

अगर आप इस हरियाली तीज को कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो फिर अदिति राव हैदरी की तरह साड़ी को पहन सकती हैं। लाल साड़ी के साथ हरे रंग की ब्लाउज को मैच करें। इसके साथ बिंदी और हरी चूडियों का पेयर करें। 

और पढ़ें:

hariyali teej 2022: हरियाली तीज पर अपनी सखियों को इन मैसेज और फोटोज से करें विश

23 की लड़की ने 26 साल बड़े शख्स से की शादी, पति को लोग बोलते हैं- शुगर डैडी

Recommended Stories