लाइफस्टाइल डेस्क: होली का त्योहार यानी रंगों का त्योहार। होली के फेस्टिवल में रंगों का काफी महत्व होता है। सभी रंगों के जरिये अपनी ख़ुशी का इजहार करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले कलर्स कई तरह के केमिकल्स से भरे होते हैं। ऐसे में स्किन को ये रंग काफी डैमेज करते हैं। ये रंग काफी जिद्दी होते हैं। इन्हें जितना ट्राई कर लो, उतरते ही नहीं। लेकिन कुछ घरेलू उबटन इन जिद्दी रंगों को बेहद आसानी से हटा देते हैं। इन उबटन को इस होली इस्तेमाल कर आप भी तुरंत स्किन से हटा लें केमिकल वाले रंग...
बेसन रंग हटाने में एक्सपर्ट है। इसमें नींबू और दूध मिला दें और इसका पेस्ट स्किन पर लगा दें। इसके 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से स्किन धो लें। रंग तुरंत निकल जाएगा।
26
खीरे के रस में गुलाबजल डालें। अब इसमें 1 चम्मच सिरका मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। अब इससे चेहरे को अच्छे से साफ़ करें। इससे चेहरे के सारे दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। साथ ही रंग भी निखर जाएगा।
36
रंग उतारने में मूली का रस भी काफी फायदेमंद है। उसमें दूध और बेसन मिला दें। अब इसका पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे रंग आसानी से उतर जाएगा।
46
जौ का आटा भी रंग उतारने में काफी हेल्प करता है। इसमें बादाम का तेल मिला लें। इससे स्किन को साफ़ करें। ये नेचुरल स्क्रब आसानी से रंग उतार देगा।
56
अगर स्किन पर कोई डार्क रंग जम गया है तो दो चम्मच ज़िंक ऑक्साइड लें। इसमें दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर इसका लेप लगा लें। अब इसे सुखाकर हलके हाथ से चेहरा रगड़कर धोएं। जिद्दी रंग भी इससे उतर जाएगा।
66
कच्चा पपीता भी जिद्दी रंग छुड़ाने में मददगार है। कच्चे पपीते में थोड़ा सा दूध, मुल्तानी बादाम का तेल मिला लें। इसे स्किन पर लगाकर आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। इससे भी रंग उतर जाएगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.