तमिलनाडु
तमिलनाडु में संक्रांति को पोंगल के रूप में जाना जाता है। यहां पर ये चार दिनों का त्योहार है जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पहला दिन भोगी – पोंगल, दूसरा दिन सूर्य- पोंगल, तीसरा दिन मट्टू- पोंगल और चौथा दिन कन्या- पोंगल के रूप में मनाते हैं। इस दिन मीठे पोंगल और वडई खाने के लिए बनाए जाते है और सड़कों को रंगीन सजावट से सजाया जाता है। यहां पर बैलों को वश में करने की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है।