लाइफस्टाइल डेस्क : मकर संक्रांति का पर्व इस साल 14 और 15 जनवरी को पूरे भारत में मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, इसलिए इस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से स्नान और दान का बहुत महत्व होता है। इस दिन तिल, गुड़ खाने और दान करने से आपको सुख समृद्धि मिलती है। इसके अलावा आप कई चीजें जरूरतमंद लोगों को दान कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं 5 ऐसी चीजें जो आप किसी को दान कर सकते हैं और इससे आपके जीवन में भी सुख समृद्धि और पूरे साल बरकत रहेगी...
कंबल का दान
किसी भी जरूरतमंद को संक्रांति के मौके पर कंबल का दान करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है। यह ना सिर्फ उन्हें सर्दी से बचाता है बल्कि कंबल दान करने से राहु का दोष भी दूर होता है। ऐसे में आप गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को काले रंग का कंबल संक्रांति के दिन दान करें।
25
खिचड़ी का दान करें
मकर संक्रांति के मौके पर आप किसी भी जरूरतमंद, ब्राह्मण या गरीब को खिचड़ी का दान कर सकते हैं। आप चाहे तो खिचड़ी बनाकर लोगों में वितरित करें या फिर दाल चावल मिक्स करके उन्हें दे सकते हैं। इसमें चावल, उड़द दाल और हरी सब्जियों का उपयोग किया जाता है, जिससे शनि, बुध, सूर्य और चंद्रमा मजबूत होता है और इनकी कृपा आप को मिलती है।
35
गुड़ का दान करें
संक्रांति के मौके पर गुड़ का दान करना भी बहुत लाभदायक माना जाता है, क्योंकि गुड का संबंध गुरु ग्रह से होता है, इसलिए गुड़ का दान करना करने से आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होगी और जीवन में सुख समृद्धि और सौभाग्य आएगा।
45
घी का दान करें
मकर संक्रांति के मौके पर घी का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि घी का संबंध सूर्य और गुरु ग्रह से होता है। ऐसे में इस दिन सूर्य की आराधना करके जरूरतमंद लोगों को घी दान करने से सूर्य और गुरु की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख समृद्धि और मान सम्मान बढ़ता है।
55
काले तिल का दान
मकर संक्रांति के मौके पर ब्राह्मण या गरीब को काले तिल दान करना चाहिए। यह बहुत लाभदायक होता है। इससे शनि का दोष दूर होता है और भगवान विष्णु, सूर्य और शनि देव की कृपा आप पर बनी रहती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.