Christmas 2022: सीक्रेट सेंटा बन अपने बच्चों को इस बार क्रिसमस पर दें ये 10 यूजफुल गिफ्ट्स

लाइफस्टाइल डेस्क : सिर्फ ईसाई धर्म के लोग ही नहीं बल्कि हर बच्चा क्रिसमस (Christmas 2022) का बेसब्री से इंतजार करता है, क्योंकि इस दौरान उन्हें ढेर सारी छुट्टियां तो मिलती है। साथ ही क्रिसमस के दिन टेस्टी टेस्टी केक और ढेर सारे गिफ्ट्स भी मिलते हैं। आपने देखा होगा कि बच्चे रात को एक सॉक्स रखकर सोते हैं, ताकि सीक्रेट सेंटा उसमें कुछ गिफ्ट डाल जाए। लेकिन, यह तो हम सभी जानते हैं कि सीक्रेट सेंटा कोई और नहीं बल्कि बच्चे के माता-पिता ही होते हैं। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को इस बार कुछ स्पेशल और यूजफुल चीज गिफ्ट करना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं ऐसे 10 गिफ्ट आइडियाज (best Christmas gifts for kids) जो आप उन्हें दे सकते हैं...
 

Deepali Virk | / Updated: Dec 09 2022, 03:21 PM IST

110
Christmas 2022: सीक्रेट सेंटा बन अपने बच्चों को इस बार क्रिसमस पर दें ये 10 यूजफुल गिफ्ट्स

पिगी बैंक
बच्चों में पैसे जोड़ने और सेविंग करने की आदत डालने के लिए आप उन्हें कोई क्यूट सा पिगी बैंक क्रिसमस पर गिफ्ट कर सकते हैं और उन्हें हर दिन थोड़े थोड़े पैसे दे, जिन्हें वह अपने इस पिगी बैंक में डाल सकें।

210

क्ले आर्ट 
बच्चों को क्ले आर्ट करना भी बहुत पसंद होता है। इससे उनकी क्रिएटिविटी भी सामने आती है और वह तरह-तरह की चीजें इससे बनाते हैं। ऐसे में बच्चों को प्ले आर्ट किट देना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
 

310

हैरी पॉटर बुक सीरीज 
हैरी पॉटर की फिल्में देखना हर बच्चे को पसंद होता है, क्योंकि इसमें अद्भुत जादुई दुनिया दिखाई जाती है। लेकिन, अगर आप चाहते हैं कि बच्चे की रीडिंग हैबिट डिवेलप हो, तो आप उसे हैरी पॉटर बुक्स की सीरीज दे सकते हैं।

410

स्केट्स 
बच्चों को स्केटिंग करने का भी बहुत शौक होता है। यह एक अच्छी फिजिकल एक्टिविटी है, जो आप अपने बच्चों को सिखा सकते हैं। ऐसे में क्रिसमस के मौके पर उन्हें स्केट्स का एक पेयर गिफ्ट करना बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

510

स्मार्ट वॉच 
आजकल बच्चों को स्मार्ट वॉच पहनना बहुत पसंद होता है। अगर आपके बच्चे टीनएजर है, तो आप उन्हें अच्छी सी स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। यह उनके कई काम आएगी।

610

सॉफ्ट टॉय 
छोटे बच्चों को सॉफ्ट टॉय से खेलना बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप क्रिसमस थीम पर सांता क्लॉस या फिर कोई भी क्यूट सा टेडी बेयर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।

710

पजल गेम्स 
आजकल मार्केट में कई तरह के पजल गेम्स आते हैं, जो बच्चों की नॉलेज तो बढ़ाते ही हैं साथ ही परिवार और दोस्तों के साथ खेलने के लिए उन्हें अच्छा गेम मिल जाता है। ऐसे में आप अपने बच्चों को कोई भी अच्छा सा पजल गेम गिफ्ट कर सकते हैं।

810

मंडला आर्ट किट
अगर आपके बच्चे को ड्राइंग करने का शौक है, तो इस क्रिसमस पर अपने बच्चों को मंडला आर्ट किट दें। आप खुद भी अपने बच्चे के साथ मिलकर इस एक्टिविटी किट को यूज कर सकते हैं।

910

नेम प्लेस एनिमल थिंग - कार्ड बोर्ड गेम
इस मजेदार कार्ड बोर्ड गेम के साथ बच्चों को मजा तो आएगा साथ ही उन्हें कई सारी नई चीजें सीखने को भी मिलेगी। यह दोस्तों और परिवार के साथ खेलने के लिए एकदम सही गेम है।

1010

मेरी क्रिसमस मग या सिपर
इस बार सीक्रेट सैंटा बनकर बच्चों को क्रिसमस थीम वाला मग और सिपर बोतल आप दे सकते हैं। सिपर और मग दोनों का इस्तेमाल बच्चे खूब करते हैं। ऐसे में ये एक आइडियल गिफ्ट है।

यह भी पढ़ें: भारत में फैमिली के साथ इन 3 जगहों पर भूलकर भी ना घूमने जाए, शर्मिंदगी की करना पड़ेगा सामना

क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर पार्टी में जान डाल देंगे यह स्पीकर्स, अमेजॉन पर मिल रहे भारी डिस्काउंट पर

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos