Published : Jan 09, 2023, 12:11 PM ISTUpdated : Jan 09, 2023, 12:13 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क. वो छोटे कपड़े पहनती है..वो प्लेबॉय मैगजीन के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। लेकिन बात अगर उसके सोच की करें तो वो बिल्कुल अलग है। आज के वक्त दौर की इस मॉडन वुमन की सोच पुरानी है। वो डेटिंग से पहले अपनी राशि को पार्टनर के साथ मिलाना पसंद करती है। मॉडल का नाम लुआना सैंडीन (Luana Sandien) है। आइए नीचे जानते हैं इनके बारे में इनकी हॉटनेस से भरपूर तस्वीरों के साथ....
ब्राजील की प्लेबॉय मॉडल लुआना सैंडीन अक्सर विवादों में रहती हैं। दुबई के एक रेगिस्तान में टॉपलेस फोटोशूट कराने के बाद वो दो साल पहले काफी चर्चा में रही थीं। उन्हें मारने की धमकी भी मिली थी। लेकिन लुआना सैंडीन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
27
काम में भले ही बेहद बोल्ड हैं लुआना...लेकिन बात अगर सोच की करें तो वो काफी धार्मिक प्रवृति की हैं। डेटिंग और रिलेशनशिप को लेकर वो राशि और कुंडली पर भरोसा करती हैं। कई लड़कों से डेट करने वाली मॉडल अब अपने लिए प्राथमिकता तय कर ली हैं।
37
डेली स्टार की रिपोर्ट की मानें तो पिछले कुछ सालों में लुआना रिश्तों के मामले में लोगों से ज्यादा उनकी ग्रह-नक्षत्रों पर भरोसा करती हैं। वो इससे काफी संतुष्ट भी हैं। एक बच्चे की मां लुआना का कहना है कि वो ज्योतिषीय चार्ट बनाकर अपने लिए डेट को चुनती हैं।
47
लुआना का मानना है कि राशियां कभी भी झूठ नहीं बोलती हैं। वो किसी से भी डेट करने या बात करने के दौरान उसके ग्रह नक्षत्रों को लेकर रिसर्च करती हैं। इसके बाद आगे बढ़ती हैं।
57
वो कहती हैं कि जन्म कुंडली के ग्रह -नक्षत्र आपकी जिंदगी को प्रभावित करता है। अगर उनकी जन्म कुंडली किसी पुरुष से मिल जाती तो डेट पक्की हो जाती है। वो बताती हैं कि वो हमेशा से खुद को प्रकृति और जिंदगी के रहस्यों से काफी जुड़ा हुआ महसूस करती हैं। उनका कहना है कि सबकुछ नियति की मर्जी से होता है।
67
सोशल मीडिया पर लुआना काफी एक्टिव हैं। वो आए दिन अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं। बिकिनी में तो उनकी काफी सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। जिसे देखकर उनके चाहनेवाले घायल होते रहते हैं।
77
इंस्टाग्राम पर मॉडल के 59.6K फॉलोअर्स हैं। जैसे ही लुआना कोई तस्वीर शेयर करती हैं वो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। उनके इंस्टाग्राम को देखकर शायद ही कोई यह मान सकता है कि मॉडल की सोच कुंडली और राशियों के इर्दगिर्द घूमती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.