MS Dhoni Birthday: करोड़ों के मालिक माही जीते हैं ऐसी लाइफ, देखें बंगले की Inside Photos

लाइफस्टाइल डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के ‘कैप्टन कूल’ रहे महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni ) आज यानी 7 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एमएस धोनी 41वें साल में प्रवेश कर गए हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके चाहनेवाले जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। कभी टिकट कलेक्टर की नौकरी करने वाले धोनी की किस्मत क्रिकेट ने बदल दी। आज वो करोड़ों रुपए के संपत्ति के मालिक हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं। झारखंड की राजधानी रांची में धोनी का एक आलिशान बंगला है जो सात एकड़ में फैला हुआ है। इसमें धोनी  अपनी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) के साथ रहते हैं। इन्होंने कई जानवर भी पाल रखें हैं। आइए देखते हैं धोनी के बंगले की इनसाइड तस्वीरें....

Asianet News Hindi | Published : Jul 6, 2022 2:36 PM IST / Updated: Jul 07 2022, 10:50 AM IST

110
MS Dhoni Birthday: करोड़ों के मालिक माही जीते हैं ऐसी लाइफ, देखें बंगले की Inside Photos

एमएस धोनी के पास रांची में  7 एकड़ की संपत्ति है। इसे बनकर तैयार होने में 3 साल का वक्त लगा।'कैप्टन कूल'  साल 2017 में इस बंगले में शिफ्ट हुए थे। वो यहां अपने परिवार और पालतू जानवरों के साथ ज्यादातर वक्त बीताते हैं।

210

धोनी के बंगले का नाम कैलाशपति हैं। इसमें जिम, स्विमिंग पूल, विशाल लॉन, सुंदर लैंडस्केप गार्डन शामिल है। धोनी की बेटी जीवा को अक्सर बगीचे में खेलते देखा जाता है। 

310

धोनी के पास पालतू जानवरों के रूप में कई कुत्ते हैं। वह अपने कुत्तों को खेलना और प्रशिक्षण देना पसंद करते हैं, जिसके लिए उन्होंने आराम और खेल क्षेत्र के साथ-साथ एक ट्रेनिंग प्लेस भी बनाया है।

410

धोनी गाड़ियों के शौकिन हैं। खासकर मोटरबाइक के। फार्महाउस के अंदर एक कांच का परिसर है, जहां वह कारों और बाइक का अपना पूरा कलेक्शन उन्होंने रखा है।

510

 धोनी के पास Harley-Davidson Fat Boy (कीमत 17 लाख), Kawasaki Ninja H2 (कीमत 35 लाख), Kawasaki Ninja ZX-14R( कीमत16.90 लाख ) समेत 100 से ज्यादा बाइक्स है। रांची के फार्महाउस पर इनके लिए एक स्पेशल गैराज बनाया गया है। माही खुद अपनी बाइक की देखभाल करते हैं।

610

एमएस धोनी के बंगले का इंटीरियर काफी शानदार है। इनके लिविंग रूम में ब्राउन कलर का मखमली सोफा और एक कॉफी टेबल भी है। 

710

एमएस धोनी का बेडरूम काफी मॉडर्न है। उनके बेड का हिस्सा छत तक लगा हुआ है। ब्राउन कलर के बेड पर धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ खूबसूरत वक्त बीताते हैं।

810

बंगले के फर्श में महंगा संगमरमर लगाया गया है। लड़की का फर्नीचर लगाया गया है जिसे खास तरीके से डिजाइन किया गया है। 

910

धोनी के घर में जो भी बनता है वो उनके खुद की फार्मिंग का होता है। माही के बंगले में फल, सब्जी से लेकर कई चीजें उगाई जाती हैं।

1010

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति (Mahendra Singh Dhoni Net Worth) साल  2022 में ₹1300 करोड़ रुपए है।

और पढ़ें:

जामुन के साथ कभी नहीं खाएं ये 4 चीजें, सेहत पर होगा बुरा असर

इस मामले में चीन के लोग भारत से हैं आगे, रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली बात

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos