साल 2020 में एक अच्छी बात हुई तो वो यही थी कि लोग फैमिली के साथ वक्त बिताने का मौका मिला। पर ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो काम में बेहद मशगूल रहते हैं और घर में बिल्कुल वक्त नहीं देते। इसलिए नए साल 2021 में फैमिली टाइम रिजॉल्युशन लें। फैमली टाइम का मतलब होता है कि आप अपने परिवार में मां-बाप, बच्चों, पत्नी को समय दें। उनसे बात करें, घूमने जाएं उनके साथ वक्त बिताएं।
आज के बिजी शेड्यूल सभी लोग बिजी हैं। काम को लेकर इतना प्रेशर होता है कि लोग पैसा कमाने में जुटे रहते हैं। लेकिन हमारी खुशी और जिंदगी जीने में अपने के साथ दो खुशी के पल बेहद जरूरी हैं। इसलिए साल की शुरुआत से ही अपनों के करीब रहने का प्लान बना लें।