खुल गया राज!राहुल गांधी को क्यों नहीं लगती ठंडी, टी शर्ट में घूमने के लिए करते हैं 3 काम

लाइफस्टाइल डेस्क. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul gandhi) इन दिनों अपनी 3500 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड में वो सिर्फ एक टीशर्ट में  घूम रहे हैं, ये बात रह तरफ चर्चा में है। जहां लोग मोटे-मोटे कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं। रजाई में दुबके हैं, वहीं कांग्रेस सांसद सिर्फ एक टी शर्ट में पैदल चल रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनल्स में इसे लेकर बहस हो रही है। राहुल गांदी को ठंड क्यों नहीं लग रही हैं, उनके फिटनेस का क्या राज हैं। तो चलिए नीचे बताते हैं आखिर हाड़ गला देने वाली ठंड में राहुल कैसे रख रहे हैं खुद को गर्म...

Nitu Kumari | Published : Jan 10, 2023 6:07 AM IST

15
खुल गया राज!राहुल गांधी को क्यों नहीं लगती ठंडी, टी शर्ट में घूमने के लिए करते हैं 3 काम

52 साल के राहुल गांधी  'भारत जोड़ो यात्रा' में सबसे आगे चलते दिखाई देते हैं। उनके यात्रा में जाने वाले लोगों का दावा है कि वो जितनी तेजी से चलते हैं उनकी बराबरी करना मुश्किल हो जाता है। इस उम्र में भी पुशअप करना, टैंक पर चढ़ना, बच्चों को कंधे पर उठाकर चलना उन्हें अलग बना रही है।

25

मेडिटेशन

राहुल गांधी के अंदर इतनी ताकत उनके लाइफस्टाइल की वजह से आती है। ऐसा कहा जाता है कि वो मेडिटेशन का शौक रखते हैं। वो मेडिटेशन करते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया था कि राहुल ध्यान को ज्ञानवर्धक और शांत करने वाला मानते हैं। वो ठंड में मेडिटेशन की वजह से खुद को अंदर से शांत रखते हैं।

35

दौड़ना
52 साल की उम्र में भी राहुल गांधी अपने वर्कआउट से समझौता नहीं करते हैं। वो हर दूसरे दिन 12 किलोमीटर दौड़ते हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की मानें तो वो अपने बीजी शेड्यूल से भी टाइम निकालकर रनिंग जरूर करते हैं।

45

ड्राई फ्रूट और सीड्स
राहुल गांधी हेल्दी खाना खाने के लिए जाने जाते हैं। वो बिजी शेड्यूल के बीच हेल्दी भोजन करते हैं।  वो ड्राई फ्रूट्स, मिक्स्ड नट्स और भखाने खाते हैं। हरियाणा की यात्रा में वो  मखाने, मिक्स्ड नट्स (कद्दू के बीज, काजू, बादाम) और ड्राई फ्रूट्स (किशमिश और मूंगफली) खाते दिख रहे हैं।
 

55

नट और सीड्स के फायदे
नट और सीड सुपरफूड माने जाते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट होता है। इससे वजन कंट्रोल होता है और भूख कम लगती है। ये ऊर्जा देता है। इसलिए सर्दी के मौसम में हेल्थ एक्सपर्ट नट और सीड्स खाने की सलाह देते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos