लाइफस्टाइल डेस्क : रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) की लड़ाई तीसरे विश्व युद्ध की ओर इशारा कर रही है। पिछले कई घंटों से रूसी सेना यूक्रेन पर हमला कर रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने बताया कि रूसी आक्रमण में अब तक कई सैन्य अधिकारी और नागरिक मारे गए हैं। वहीं सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। पूरी दुनिया की निगाहें इस समय रशिया और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध पर टिकी है। ऐसे में आज हम आपको मिलवाते हैं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से और दिखाते हैं उनकी लाइफस्टाइल...
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की का जन्म 25 जनवरी, 1978 को क्रिवी रिह, USSR (अब यूक्रेन) हुआ था। वह एक वकील, यूक्रेनी अभिनेता और कॉमेडियन है, जो 2019 में यूक्रेन के राष्ट्रपति चुने गए थे।
28
जब वह छोटे थे तभी उनका परिवार 4 साल के लिए एर्डेनेट, मंगोलिया में शिफ्ट हो गया था। यही से उन्होंने अपनी पढ़ाई की। उन्होंने 1995-2000 में कीव नेशनल इकोनॉमिक यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली।
38
ज़ेलेंस्की को वाकलत करने के लिए लाइसेंस दिया गया था, लेकिन उनका करियर पहले से ही एक अलग दिशा में आगे बढ़ रहा था। दरअसल, लॉ की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें एक्टिंग करने का बहुत शौक था, जिसके चलते उन्होंने थिएटर में भाग लेना शुरू किया।
1997 में उनकी परफॉर्मेंस ग्रुप, क्वार्टल 95, एक लोकप्रिय कॉमेडी प्रतियोगिता KVN में दिखाई दी। वे 2003 तक इस शो में रहे। इसके बाद वह 2011 तक कंपनी के निर्माण से स्टूडियो क्वार्टल 95 के आर्ट डायरेक्टर रहे। जिसके बाद उन्होंने इंटर टीवी के जनरल प्रोड्यूसर के रूप में कार्यभार संभाला।
58
राष्ट्रपति बनने से पहले वह Netflix के एक शो 'सर्वेंट ऑफ द पीपल' में एक स्कूल टीचर का किरदार निभाते हुए नजर आ चुके हैं। इस शो में वो सरकार का मजाक बनाते हुए एक वीडियो वायरल कर देते हैं जिसके बाद उसे ही यूक्रेन का राष्ट्रपति बनना पड़ जाता है।
68
2012 में राजनीति में आने के बाद भी वह एक्टिंग और कॉमेडिन इंडस्ट्री से जुड़े रहे। इस दौरान वह लव इन द बिग सिटी (2009), रेजेव्स्की वर्सेज नेपोलियन (2012), रोमेंटिक कॉमेडी 8 फर्स्ट डेट्स (2012) और 8 New Dates (2015) में नजर आ चुके हैं।
78
19 अप्रैल 2019 को वे यूक्रेन के राष्ट्रपति चुने गए। इस चुनाव में उन्होंने 70 फीसदी से अधिक मतों से पेट्रो पोरोशेंको को मात दी और देश के राष्ट्रपति पद को संभाला।
88
उन्हीं के कार्यकाल में यूक्रेन की संविधान में संशोधन कर देश को नाटो और यूरोपीय संघ का सदस्य बनाने की नीति का ऐलान किया गया था। जिसका रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि यूक्रेन ने 1990 के समझौते को तोड़कर खुद का सैन्यीकरण करने का फैसला किया है।