लाइफस्टाइल डेस्क: स्टार्स अपने फैशन के लिए ही जाने जाते हैं। भारत में कई लोग उन्हीं कपड़ों को पहनना पसंद करते हैं जो उनके फेवरिट स्टार्स पहनते हैं। कोई ड्रेस अगर किसी सेलिब्रिटी ने पहन ली, तो मार्केट में वैसे ड्रेस की डिमांड बढ़ जाती है। जबसे सोशल मीडिया का जमाना आया है तबसे लोगों की दिलचस्पी सेलेब्स के पर्सनल लाइफ में काफी बढ़ गई है। कौन सा एक्टर कब और कैसे कपड़े पहनता है, इसपर लोग काफी ध्यान रखते हैं। हाल ही में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर चर्चा में आ गई। इस स्टार किड को जल्द ही करण जौहर लॉन्च करने वाले हैं। इसके बाद से ही शनाया कपूर चर्चा में हैं। हाल ही में शनाया कपूर ने अपना इंस्टा अकाउंट भी पब्लिक कर दिया। इसमें उनकी एक बिकिनी फोटोशूट की काफी चर्चा हो रही है। सिंपल सी बिकिनी है बेहद कीमती...
एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बहुत जल्दी ही फिल्मों में नजर आएंगी। इनकी लॉन्चिंग की खबरें काफी लंबे समय से आ रही थी लेकिन अब जाकर करण जौहर नेधरमा प्रोडक्शन से उनकी लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है।
26
इस खबर के बाद शनाया कपूर में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया। तब से लोग शनाया का हॉट और ग्लैमरस लुक पसंद कर रहे हैं। इस बीच शनाया का एक बिकिनी शूट वायरल हो रहा है।
36
इस तस्वीर में शनाया ने बिकिनी के साथ श्रग और नेकपीस को कंबाइन किया है। इसमें शनाया काफी बोल्ड नजर आ रही है। लेकिन इस तस्वीर ने उनके फिगर के अलावा बिकिनी को भी मशहूर कर दिया है।
46
बेहद सिंपल सी इस बिकिनी के टॉप की कीमत है 40 हजार 5 सौ रुपए। वहीं इसके बॉटम की कीमत 36 हजार 3 सौ रखी गई है। इसके साथ ही डाला गया श्रग भी प्रिंटेड और ट्रेंडिंग है।
56
यानी इस सिंपल सी बिकिनी की कीमत करीब 90 हजार है। जब लोगों को शनाया के बिकिनी की कीमत का पता चला तो इसपर उनके रिएक्शन आने लगे। कई लोगों ने इसे उस लायक नहीं बताया।
66
कुछ लोगों ने लिखा कि इस बिकिनी के दाम में भारत में तो आप दो तोला सोना खरीद सकते। हैं शनाया के दूसरे फोटोशूट भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनके हर फोटो में आप उन्हें काफी सिंपल कपड़ों में पाएंगे। लेकिन इनकी कीमतें काफी हाई है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.