लाइफस्टाइल डेस्क. 42 साल की उम्र में भी श्वेता तिवारी (shweta tiwari) 25 की लगती हैं। परफेक्ट और खूबसूरती की मल्लिका यू तो हर ड्रेस में काफी हसीन लगती हैं। लेकिन साड़ी में उनका परफेक्ट फिगर उभर कर सामने आता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने साड़ी में हॉट फोटोशूट कराके सबको दंग कर दिया। उनकी तस्वीरों से लोगों की नजर ही नहीं हट रही है। बढ़ती उम्र में और जवां होने वाली श्वेता तिवारी का आइए नीचे देखते हैं साड़ी लुक्स, जिससे आप भी शादियों के मौसम में कुछ आइडिया ले सकती हैं...
श्वेता तिवारी ने हाल ही में साड़ी में बेहद ही सेक्सी फोटोशूट कराया। वो शिमरी लाइट ग्रीन साड़ी में अदाएं दिखाती नजर आईं। इन दिनों शिमरी साड़ी ट्रेंड में हैं। अगर आपको भी किसी की शादी अटेंड करनी है तो इस तरह का ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं।
26
शिमरी साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने डीप नेक मैचिंग ब्लाउंज डाल रखा है। जो उनकी खूबसूरती में और भी चार चांद लगा रहा है। खुले बालों के साथ वो ऐसा कहती दिख रही हैं कि हैं कोई मेरे जैसा।
36
मेकअप की बात करें तो श्वेता तिवारी ने अपने आंखों को ब्लैक शैडो के जरिए हाइलाइट करके हुए न्यूड मेकअप किया है। ज्वेलरी के नाम पर बस उन्होंने एयरिंग डाल रखी है।
46
श्वेता तिवारी की साड़ी लुक की बात करें तो ये लुक्स भी उनका काफी कमाल का था। रेड रफल साड़ी को उन्होंने ब्लैक फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बिंदी और हैवी एयरिंग को पेयर किया है। इस लुक को भी आप वेडिंग सीजन में ट्राई कर सकती है। यकीन मानिए लोगों की निगाह आप से हटेगी नहीं।
56
श्वेता तिवारी की यह साड़ी बेहद स्टनिंग है।पिंक साड़ी के साथ उन्होंने अपनी आंखों को स्मोकी टचअप किया है। कर्ल हेयर और न्यूड मेकअप के साथ वो इतनी गॉर्जियस लग रही है कि निगाहें उनसे नहीं हट रही है। कॉकटेल पार्टी या संगीत में आप इस लुक को ट्राई कर सकती है।
66
एक्टिंग में भी एक अलग पहचान कामय करने वाली श्वेता तिवारी इस साड़ी में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। आप इस लुक से इंस्पायर हो सकती हैं। उन्होनें लाइनिंग डिजाइन वाली साड़ी पहनी है। जिसके साथ उन्होनें वीनेक वाला डिजाइनर ब्लाउज पहना है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.