लाइफस्टाइल डेस्क : हमारे देश के सबसे महत्वपूर्ण और कठिन कामों में से एक भारतीय सशस्त्र बल में नौकरी करना है। यह सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि देश के प्रति आपका कर्तव्य होता है, जिसे पूरी निष्ठा से एक सैनिक ने भाता है। जिसके लिए कई बार वह अपने शरीर पर भी ध्यान नहीं दे पाता, लेकिन आज भी भारत में कुछ ऐसे पुलिस अधिकारी मौजूद है जो अपने काम को तो 100 प्रतिशत तवज्जों देते ही हैं। साथ ही अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखते हैं। तो चलिए आज हम आपको मिलवाते हैं ऐसे 10 पुलिस कॉप्स से जो अपने लुक्स के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहे हैं...
मोतीलाल दायमा
2013 से मध्य प्रदेश पुलिस बल में कांस्टेबल मोतीलाल दायमा चार बार मिस्टर इंदौर टाइटल विजेता हैं और उन्होंने एक बार मिस्टर एमपी का खिताब भी जीता है।
210
बलदेव सिंह
52 वर्षीय बलदेव सिंह 1995 से चंडीगढ़ पुलिस में एसएचओ हैं और कई अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
310
लक्ष्य पांडे
दिल्ली में एक सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात लक्ष्य पांडे ने 2018 में यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी बन गए। वो अपनी फिटनेस और लुक्स के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।
410
रूबल धनखड़
रूबल धनखड़ एक जाना-माना चेहरा हैं। वह दिल्ली पुलिस में एक कांस्टेबल के रूप में शामिल होने से पहले रोडीज़ एक्स4 रियलिटी शो में भाग ले चुके हैं। वह कई साल पहले एक फिटनेस मॉडल रहे हैं और अभी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बड़े फिटनेस इन्फ्लुएंसर बने हुए हैं।
510
सचिन अतुलकर
मध्य प्रदेश के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी सचिन अतुलकर हमेशा अपने अल्ट्रा-डैपर लुक की वजह से सुर्खियां बटोर चुके हैं। जब फिट बॉडी और काम के प्रति प्रतिबद्धता की बात आती है तो वह सबसे प्रसिद्ध चेहरों में से एक हैं। उन्होंने 22 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में अपनी IPS परीक्षा पास कर ली।
610
किशोर डांगे
महाराष्ट्र के जालना जिला पुलिस स्टेशन में एक कांस्टेबल के रूप में काम करने वाले किशोर डांगे दो बार के मिस्टर इंडिया विजेता हैं। उन्होंने लंदन में आयोजित विश्व पुलिस और फायर गेम्स में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।
710
रोहित जांगिड़
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रोहित जांगिड़ अपने काम के साथ ही अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 118k फॉलोअर्स हैं। कभी 35 किलो के रोहित को लोग माचिस की तीली और अगरबत्ती जैसे कमेंट पास करते थे। लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और वुशु ट्रेनिंग भी ली।
810
दीपक शर्मा
दिल्ली की तिहाड़ जेल में जेलर दीपक शर्मा कभी 60 किलो के दुबले-पतले आदमी थे। फिर उन्होंने कड़ी मेहनत कर 90 किलो की फिट बॉडी बनाई। जेल में उनके अधीन अपराधी अक्सर उससे फिटनेस टिप्स लेते हैं।
910
नवीन कुमार
हरियाणा पुलिस में एक वरिष्ठ उप-निरीक्षक के रूप में काम कर रहे नवीन कुमार ने 2013 में मिस्टर हरियाणा का खिताब भी जीता था। वह भारत के सबसे फिट पुलिस अफसरों में से एक हैं।
1010
तेजेंदर सिंह
2006 में पुलिस बल में शामिल होने के बाद, तेजेंदर सिंह उत्तराखंड पुलिस में एक कांस्टेबल के रूप में काम करते हैं। उन्होंने विश्व पुलिस और फायर गेम्स, लंदन में गोल्ड मेडल और 2009 में मिस्टर हरक्यूलिस का खिताब भी जीता।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.