Published : Dec 19, 2022, 06:27 PM ISTUpdated : Dec 19, 2022, 08:06 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क.क्रिसमस (Christmas 2022)के त्योहार में कई तरह की रिचुअल्स होते हैं। 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाया जाता है। इस दिन क्रिसमस ट्री सजाने से लेकर मोजा लटकाने की परंपरा निभाई जाती हैं।कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि लोग इस दिन मोजा (socks) क्यों टांगते हैं। तो चलिए बताते हैं इसके पीछे की दिलचस्प कहानी।आइए नीचे बताते हैं एक गरीब और उसकी तीन बेटियों की कहानी जिसके बाद से मोजा टांगने की परंपरा शुरू हुई....
25 दिसंबर (25 December) बस आने वाला है। क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं। घरों को रंगीन रोशनी से सजा दिया गया है। क्रिसमस ट्री सजा दिया गया है। तोहफों की खरीदारी चल रही हैं। इस फेस्टिवल में जुड़े एक रिचुअल्स की कहानी बताते हैं।
25
एक गरीब व्यक्ति की तीन बेटियां थी। बेटियों की शादी के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। जिसकी वजह से वो परेशान रहता था। इस बीच क्रिसमस का त्योहार आ गया।
35
गरीब व्यक्ति ने तीनों बेटियों के साथ पवित्र मन से प्रभु यीशु से प्रार्थना की। उन्होंने प्रभु से मदद मांगी। इसके बाद क्रिसमस ट्री को सजाकर सोने चले गए। रात में सैंट निकोलस गरीब इंसान की मदद करने के लिए पहुंचे। उन्होंने चिमनी से सोने से भरी थैली घर में गिरा दी। थैली चिमनी के पास रखे मोजे में गिर गई।
45
सुबह में जब गरीब इंसान को सोने की थैली मिली थो उसने प्रभु यीशु का धन्यवाद किया और खुशी-खुशी अपनी बेटियों की शादी कर दी। इसके बाद से लोग इस दिन चिमनी के पास या घर में मोजा लटकाते हैं और अपनी-अपनी विश प्रभु यीशु के सामने रखते हैं।
55
कई लोगों को लगता है कि क्रिसमस का पर्व एक दिन का होता है। लेकिन यह पर्व 12 दिन के लिए मनाया जाता है। क्रिसमस की पूर्व संध्या से यह त्योहार शुरू होता है। क्रिसमस की पूर्व संध्या धार्मिक और गैर-धार्मिक दोनों परंपराओं से जुड़ी हुई हैं। इस परंपरा का मुख्य केंद्र प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ा है। इस पर्व को अलग-अलग जगह पर अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। रोमन कैथोलिक और एंग्लिकन मिडनाइट मास का आयोजन करते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.