सर्दियों में लेना चाहते हैं गर्मी का मजा, तो इन पांच हॉट डेस्टिनेशन पर प्लान करें अपनी ट्रिप

Published : Jan 10, 2023, 08:41 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: सर्दी का मौसम यूं तो बड़ा सुहावना होता है, लेकिन जब भीषण सर्दी पड़ने लगती है तो इस सर्दी से परेशानी होने लगती है। लोग भी ऐसी जगह तलाशते हैं जहां पर थोड़ा गर्म वातावरण होता ताकि वह आराम से घूम सके। ऐसे में अगर आप सर्दियों के मौसम में बर्फीली वादियों का मजा नहीं लेना चाहते और ठंड से बचकर गर्म जगह जाना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं ऐसी पांच जगह जहां पर आप अपनी छुट्टियां प्लान कर सकते हैं...

PREV
15
सर्दियों में लेना चाहते हैं गर्मी का मजा, तो इन पांच हॉट डेस्टिनेशन पर प्लान करें अपनी ट्रिप

पांडिचेरी 
सर्दियों में घूमने के लिए पांडिचेरी भी एक बेहतरीन जगह है। यहां का मौसम ना ज्यादा गरम होता ना ज्यादा सर्द। यहां पर आपको स्कूबा डाइविंग जैसे कई एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स करने को भी मिलेंगे। इसके साथ ही आप खूबसूरत नजारों का भी लुत्फ भी उठा सकते हैं।

25

मुंबई 
समुद्र किनारे बसे होने के चलते मुंबई का तापमान भी हमेशा गर्म ही रहता है। यहां पर टूरिस्ट का जमावड़ा भी लगा रहता है। यहां का ताज पैलेस, गेटवे ऑफ, इंडिया छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जैसे स्थान लोगों के आकर्षण का केंद्र है। जुहू चौपाटी मरीन वॉक और यहां का खाना लोगों को खूब आकर्षित करता है।

35

जैसलमेर 
राजस्थान की खूबसूरती अपने आप में ही मन मोह लेने वाली है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में भव्य किलों, शानदार हवेलियों, रंगीन बाजारों, शांत झील और विशाल रेगिस्तान देखना चाहते हैं तो आप जैसलमेर का ट्रिप कर सकते हैं। यहां की जीप सफारी, टिब्बा और ऊंट सफारी बहुत लोकप्रिय है।
 

45

कच्छ का रण 
सर्दियों के मौसम में कच्छ घूमना भी बेहद मजेदार हो सकता है। यहां का नजारा ऐसा होता है जैसे बर्फ की चादर ढकी हुई है, लेकिन यहां का तापमान ठीक-ठाक रहता है। दिसंबर के महीने से यहां 3 महीने का वार्षिक उत्सव रण उत्सव भी चलता है। जहां पर आप ऊंट पर बैठकर सफेद रेगिस्तान का नजारा देख सकते हैं। साथ ही वाइल्ड ऐस सेंचुरी का मजा भी ले सकते हैं।

55

गोवा 
गोवा एक हॉट डेस्टिनेशन है, जहां पर अधिकतर लोग जाना पसंद करते हैं। समंदर किनारे बसे होने के कारण यहां पर पूरे साल तापमान गर्म ही रहता है। ऐसे में आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ गोवा जा सकते हैं।

और पढ़ें: 7 PHOTOS:छोटे कपड़ों पर मत जाइए, पुराने ख्यालों की है मॉडल, बिना कुंडली मिले नहीं बनाती रिलेशन

ये है भारत की 10 सबसे हॉट फीमेल एथलीट्स, एक तो है क्रिकेटर की वाइफ

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories