लाइफस्टाइल डेस्क : प्यार करने वालों के लिए वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2022) का दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन प्रेमी युगल अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करते है और उन्हें तरह-तरह के गिफ्ट्स भी देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जो चीजें हमें अपने पार्टनर को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए हम उसे वह भी गिफ्ट कर देते हैं और अनजाने में अपने रिश्ते में कड़वाहट घोल देते हैं। जी हां, कुछ ऐसे गिफ्ट होते हैं जो हमें अपने पार्टनर को कभी भी गिफ्ट नहीं करने चाहिए (Valentine's Day gifts), क्योंकि इससे रिश्तो में दूरियां आने लगती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसे 10 गिफ्ट आइटम्स जो आपको कभी भी अपने प्रेमी या प्रेमिका को गिफ्ट नहीं करना चाहिए...
रूमाल
वैलेंटाइन डे पर कभी भी पार्टनर को रूमाल गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इससे कपल के बीच रोमांस कम होने लगता है। वास्तु के अनुसार, रूमाल उपहार स्वरूप अशुभ होता है। इससे दो लोगों के बीच झगड़ा बढ़ता है।
210
शूज
यदि आप अपनी प्रेमिका या प्रेमी के लिए जूते खरीदते हैं, तो यह माना जाता है कि यह ब्रेक अप का कारण हो सकता है, क्योंकि जूते गिफ्ट करने से कपल के बीच दूरियां आने लगती है।
310
काले कपड़े
वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को कभी काले कपड़े न दें, क्योंकि काले रंग को शोक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह दर्द और उदासी का रंग माना जाता है। यदि आप किसी को काला कपड़ा देते हैं, तो आप उस व्यक्ति से दूर हो सकते हैं।
410
शार्प चीजें
ऐसा माना जाता है कि उपहार के रूप में नुकीली वस्तु देने से खतरा हो सकता है। साथ ही ये दुर्भाग्य लेकर आता है।
पेंटिंग या शो पीस
अपने पार्टनर को कभी डूबते जहाज की मूर्ति या पेंटिंग ना दें। ये आर्थिक नुकसान या तरक्की में बाधा की निशानी है। ऐसे में इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं।
610
परफ्यूम
अपने साथी को परफ्यूम देने से आपका प्यार उस परफ्यूम की खुशबू की तरह कम हो सकता है जो समय के साथ फीकी पड़ जाती है, इसलिए कभी भी अपने चाहने वालों का परफ्यूम या डियो गिफ्ट नहीं करना चाहिए।
710
ताजमहल की फोटो या पेंटिंग
भले ही ताजमहल को प्यार करने वालों की निशानी कहा जाता है, लेकिन कभी भी इसकी फोटो, शो पीस या पेंटिंग अपने पार्टनर को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ताजमहल की सुंदरता भले हर किसी को आकर्षित करती है लेकिन तथ्यों के अनुसार वो एक कब्र है।
810
घड़ी
ऐसा माना जाता है कि यदि आपका पार्टनर आपको घड़ी देता है, तो आपका रिश्ता ऐसे खत्म हो सकता है जैसे घड़ी की टिक टिक रुक जाती है। वास्तुशास्त्र के हिसाब से भी किसी को घड़ी गिफ्ट करने से आपके जीवन की प्रगति रुक जाती है।
910
खुद की तस्वीर
एक और चीज जो आप अपने पार्टनर को बिल्कुल नहीं देना चाहते हैं वह है खुद की फोटो, क्योंकि माना जाता है कि जब आप अलग होते हैं तो याद के लिए एक फोटो देते हैं। ऐसे में पार्टनर को अपनी फोटो देना का मतलब आप उनसे अलग हो रहे हैं।
1010
मोर पंख
मोर पंख सुंदर दिखते है और ये भगवान कृष्ण के भी प्रतीक हैं, लेकिन मोर पंख या इससे बनी कोई चीज अपने पार्टनर को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि वे बुरी नजर के जादू का आह्वान करते हैं। यहां तक कि गिफ्ट में शीशा और छतरियों को भी बहुत अपशकुन माना जाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.