लाइफस्टाइल डेस्क: फैशन की दुनिया ऐसी है जिसमें हर कुछ दिन में स्टाइल बदलता रहता है। कभी कुछ ऐसा फैशन स्टेटमेंट आता है जो देखते ही देखते कई लोग कॉपी करने लगते हैं। लेकिन कुछ ऐसे स्टाइल होते हैं जिसे देखने के बाद आप मजाक उड़ाने से बाज नहीं आएंगे। अभी मार्केट में हाफ जींस का फैशन चल रहा है। इस फैशन को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ट्रेंड में छाया ये अजीबोगरीब फैशन...
फैशन की दुनिया में कभी गंदे शूज ट्रेंड करते हैं तो कभी गंदे कपड़े। ये अपने अजीबोगरीब स्टाइल की वजह से चर्चा में आ जाते हैं। इन्हें पहकर आप स्टाइलिश कम जोकर ज्यादा दिखेंगे।
26
इस समय मार्केट में हाफ जींस का फैशन आ गया है। ये बिलकुल नया फैशन है जो इन दिनों ट्रेंड कर रहा है। अब ये फैशन आपको स्टाइलिश बनाएगा या जोकर आप खुद तस्वीरों में देख सकते हैं।
36
इस जीन्स को सबसे पहले अमेरिका के कोचेला फैशन फेस्टिवल में पहना गया था। उस वक्त इसने अमेरिका में धूम मचाई थी। हालांकि, अब जाकर ये जींस भारत में पहुंचा है।
46
भारत की फैशन इन्फ्लुएंसर कोमल पांडेय ने सबसे पहले ये हाफ जींस पहकर तस्वीर शेयर की। जिसके बाद लोगों के कमेंट्स शुरू हो गए। कई लोगों ने जमकर इस जींस का मजाक बनाया।
56
इसमें नॉर्मल जींस से उलट के पैर पूरा और दूसरा गायब रहता है। इसे बनाने वाली कोचेला एक फैशन प्लेग्राउंड है। जहां से कई तरह के अजीबोगरीब फैशन स्टेटमेंट्स बाहर आते हैं। जिसे कई सेलिब्रिटी फॉलो करते हैं।
66
कई मशहूर सेलेब्स भी इन अजीबोगरीब ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं। कुछ लोगों को जींस पसंद भी आ रहा है। वहीं कुछ इसका मजाक बना रहे हैं। एक पैर वाले इस जींस की काफी चर्चा हो रही है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.