न होगी घर में किचकिच न आएगा चिड़चिड़ापन, महिलाएं आज ही अपना लें ये 8 सुपर मंत्र

Published : Mar 08, 2021, 04:33 PM ISTUpdated : Mar 08, 2021, 04:39 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है। महिलाओं के सम्मान के लिए एक दिन तो क्या पूरा साल भी कम है, क्योंकि एक महिला पूरे परिवार को बखूबी संभालती है। इसके साथ वर्क प्लेस पर भी अपना लोहा मनवा रही हैं। किसी भी महिला के लिए सभी चीजें मैनेज करना आसान नहीं होता है। घर या ऑफिस को संभालते हुए उन्हें कई समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है। मानसिक तनाव भी उन्हीं में से एक समस्या है। इसी तनाव (stress) को दूर करने के लिए हम लेकर आए हैं ऐसे 8 सुपर मंत्र, जिसको हर महिला को अपनी लाइफ में अपना चाहिए।

PREV
19
न होगी घर में किचकिच न आएगा चिड़चिड़ापन, महिलाएं आज ही अपना लें ये 8 सुपर मंत्र

सबसे पहले एक बात हमेशा याद रखें कि चाहे कितना भी काम क्यों न हो अपने लिए समय जरुर निकालें। इस समय में वो काम करें, जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है। कोशिश करें कि इस फ्री टाइम में आप घर, ऑफिस की टेंशन, कंप्यूटर, टीवी, मोबाइल इन सब से दूर रहें।

29

दूसरों को क्या पसंद है क्या पसंद नहीं, इसका ख्याल रखते- रखते एक समय महिलाएं ये तक भूल जाती है, कि उन्हें खुद के लिए क्या पसंद है। अगर आप मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं, तो अपनी पसंद न पसंद का भी ख्याल रखें। जो चीज खुद को पसंद है उसे जरुर करें। इससे आप अच्छा महसूस करेंगी और तनाव भी आपसे कोसों दूर रहेगा।

39

हंसना सेहत के लिए कितना जरुरी होता है, ये हम सब जानते हैं। लेकिन भाग दौड़ भरी जिंदगी में काम के प्रेशर में हम इतना तनाव ले लेते हैं, कि चेहरे की मुस्कुराहट ही कहीं गायब हो जाती है, पर याद रखें कि ये हंसी आपको ही नहीं बल्कि आपसे जुड़ें लोगों के लिए भी पॉजिटिविटी लाती है। इसलिए Smile a lot because it cost nothing.

49

आज की दुनिया में प्रॉब्लम्स इतनी ज्यादा है, कि ना चाहते हुए भी एक इंसान के मन में नेगेटिविटी आ ही जाती है। ऐसे में अपने मन में  सकारात्मक लाने के लिए आप योग अपना सकती है या वो काम कर सकती हैं, जो आपको सुकून देता हो।

59

घर में हमेशा एक-दूसरे के बीच काम बांटे, क्योंकि सिर्फ महिला के लिए घर और बाहर के सभी काम करना संभव नहीं होता है। ऐसे में बच्चों को उनका खुद का काम करना सिखाएं। साथ ही पति और घर के अन्य सदस्यों के साथ भी काम को बांटे।

69

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते है और बहुत कम घंटों की नींद लेते हैं। किसी भी स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है कि वो 8 घंटे की बराबर नींद ले। 

79

सुबह उठते ही हम देखते है कि महिलाएं सीधे किचन के काम में व्यस्त हो जाती है। लेकिन ये आदत आपको तनाव में डाल सकती है, इसलिए सुबह उठने के बाद  सबसे पहले आप एक्सरसाइज करें। इससे आपका शरीर सुकून महसूस करेगा और सारा दिन आप फ्रेश रहेंगी।

89

काम के साथ- साथ बाहर घूमना-फिरना भी बहुत जरुरी है। जो महिलाएं जॉब नहीं करतीं उनको भी हफ्ते में एक दिन बाहर आउटिंग के लिए जाना चाहिए। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एक दिन बाहर धूमने से आपका पूरा हफ्ता अच्छा बितता है।

99

खुद को तनाव से दूर रखने के लिए आप आज से ही ये प्रण लिजिए कि ये 8 जीचें आप अपनी रूटीन लाइफ में जरूर शामिल करेंगी। 
 

Recommended Stories