MP में सरकार गिरने के बाद सोशल मीडिया पर यूं मजे ले रहे लोग, दिग्विजय सिंह और अशोक गहलोत का बन रहा मजाक
भोपाल. मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मजे ले रहे हैं। कोई शिवराज सिंह को सिकंदर बता रहा है तो कोई सरकार गिरने के पीछे दिग्विजय सिंह का हाथ बता रहा है। वहीं एक यूजर ने कहा कि कमलनाथ ने महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी वजह से उनकी सरकार गिर गई। उन्हें अपने कर्मों का फल मिल रहा है। कुछ लोगों ने कमलनाथ के बाद अशोक गहलोत को चेतावनी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के बाद अब राजस्थान का नंबर है। भाजपा के समर्थकों ने एक बार फिर मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के पीछे अमित शाह का हाथ बताया।
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरने के बाद लोगों ने दिगिवजय सिंह को इसके पीछे जिम्मेदार ठहराया। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अगला नंबर अशोक गहलोत का है।
एक यूजर ने कांग्रेस की मौजूदा हालात पर मजे लेते हुए कहा कि कांग्रेस को लगातार दुख और दर्द का सामना करना पड़ा रहा है। पहले सिंधिया ने पार्टी छोड़ दी और फिर मध्यप्रदेश में पार्टी सत्ता से बाहर चली गई।
एक यूजर ने कहा कि इस समय दिग्विजय सिंह दुनिया के सबसे खुश इंसान हैं। प्रदेश में उन्होंने अपनी ही पार्टी के सभी बड़े नेताओं को हरा दिया है।
एक अन्य यूजर ने कहा कि अमित शाह और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कमलनाथ सरकार गिरने के बाद कुछ इस तरह जश्न मना रहे होंगे। हालांकि कोरोना के चलते देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पास फिलहाल इन बातों के लिए समय नहीं हैं।
वहीं एक और यूजर ने फिल्मी अंदाज में कहा कि अशओक गहलोत को अब अपनी सरकार गिरने का डर सता रहा है।
अनुराग कश्यप की मशहूर फिल्म वासेपुर को याद करते हुए लोगों ने कहा कि अब दिग्विजय सिंह के अंडर ग्राउंड होने का समय आ चुका है।
एक और यूजर ने दिग्विजय सिंह को सरकार गिरने के लिए जिम्मेदार ठहराया। और कहा कि यह सब कुछ देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई होगी।
अशोक गहलोत भी कमलनाथ सरकार गिरने के बाद सभी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। लोगों का मानना है कि सचिन पायलट उनकी जगह राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के दावेदार हैं। और सचिन पायलट अशोक गहलोत से पूछ रहे हैं कि अब आप जर क्यों रहे हैं।
एक अन्य यूजर ने शिवराज को मध्यप्रदेश का सिकंदर बताया और कहा कि अब रेस में सिकंदर की वापसी हुई है।
एक और यूजर ने मध्यप्रदेश की सरकार गिरने के बाद कहा कि भाजपा ने यह सरकार गिराई है। और बागबान फिल्म से जोड़कर इस घटना का मजाक बनाया।
एक यूजर ने कहा कि अशोक गहलोत पीएम मोदी से मुलाकात करके उनसे अमित शाह को शांत रखने की अपील कर रहे हैं। उन्हें भी अब अपनी सरकार जाने का डर सता रहा है।