इंसान बना जानवर: पहले कुत्ते के आगे सरकाई रोटी और फिर जिस जंजीर से बंधा था, उसी से चढ़ा दिया फांसी पर

भोपाल, मध्य प्रदेश. यहां एक पालतू कुत्ते को बेरहमी से मार डालने का शॉकिंग मामला सामने आया है। कुत्ते ने पड़ोसी युवक को काट लिया था। इसी का बदला लेने युवक ने उसे फांसी पर लटका दिया। यह घटना जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो पशुप्रेमियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार हैं। घटना रातीबढ़ इलाके के बालाजीनगर की है। आरोपी रामकुमार और कुत्ते के मालिक के बीच विवाद चल रहा है। इसी बीच जब कुत्ते ने रामकुमार को काट लिया, तो उसे दुश्मनी निभाने का मौका मिल गया। हालांकि कुत्ते के मालिक ने रामकुमार को भरोसा दिलाया था कि कुत्ते को रैबीज के इंजेक्शन लगे हुए हैं। वहीं, आरोपी को भी इंजेक्शन लगवा दिए गए थे। बताते हैं कि रामकुमार अपने दो दोस्तों के साथ पड़ोसी के घर में घुसा। वहां सीढ़ियों की ग्रिल से कुत्ता बंधा हुआ था। आरोपियों ने पहले कुत्ते के आगे रोटी सरकाई और फिर उसे पकड़कर ग्रिल से तब तक लटकाए रखा, जब तक कि उसकी जान नहीं चली गई।

Asianet News Hindi | Published : May 21, 2020 4:49 AM IST / Updated: May 21 2020, 10:21 AM IST

15
इंसान बना जानवर: पहले कुत्ते के आगे सरकाई रोटी और फिर जिस जंजीर से बंधा था, उसी से चढ़ा दिया फांसी पर

रातीबढ़ थाने के टीआई सुदेश तिवारी ने बताया कि आरोपी कुत्ते से बहुत नाराज थे। जब वे कुत्ते को मार रहे थे, तब उसके मालिक और फरियादी ने हाथ जोड़कर उनसे कुत्ते को छोड़ने की गुहार की, लेकिन वे नहीं माने। यही नहीं, आरोपी कुत्ते की बॉडी भी अपने साथ लेकर चले गए।

25

फरियादी सन्नी बेंद्रे ने बताया कि यह कुत्ता उसकी बुआ का था। बुआ लॉकडाउन के कारण भोपाल में फंसी हुई हैं। इसलिए ये लोग कुत्ते की देखभाल कर रहे थे। सन्नी ने बताया कि 18 मई को वो कुत्ते को छोड़कर फ्रेश होने गया था। इसी दौरान रामगोपाल गुर्जर ने आकर बताया कि कुत्ते ने उसे काट लिया। इसके बाद काफी झगड़ा हुआ था। रामगोपाल ने नगर निगम में भी शिकायत की थी। वहां से कर्मचारी आए थे और रैबीज के इंजेक्शन की जानकारी लेकर चले गए थे। (खबर को प्रभावी दिखाने यह तस्वीर काल्पनिक इस्तेमाल की गई है।)

35

फरियादी ने बताया कि मंगलवार को वो पढ़ाई कर रहा था। कुत्ता दूसरी मंजिल पर सीढ़ियों पर कुत्ता बंधा हुआ था। तभी रामगोपाल और उसके दो दोस्त घर में घुसे और कुत्ते को मार डाला।
 

45

आरोपियों ने फरियादी को कमरे में बंद कर दिया था, ताकि वो कुत्ते को बचा न सके। हालांकि वो फिर भी कुत्ते को छोड़ने की गुहार लगाता रहा।

55

रातीबढ़ थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मालिक को धमकी देने का केस भी दर्ज किया गया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos