MP की डॉगी और UP के डॉग की हुई अनोखी शादी, 800 लोगों ने किया भोज, जमकर नाचे लोग

Published : Jan 09, 2021, 07:52 PM ISTUpdated : Jan 09, 2021, 07:59 PM IST

मध्य प्रदेश। आज भी लोग अंधविश्वास को मानते हैं। कुछ ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया पुछीकरगुवा गांव से। जहां लोगों ने एक कुत्ते-कुतियां की अनोखी शादी कराई है। इस शादी में 800 लोगों को भोजन कराया गया। इतना ही नहीं नाच-गाना का भी आयोजन किया गया। गांव के लोगों का मानना है कि यदि दो मूक जानवरों की शादी करवा दी जाए तो इंद्रदेव खुश हो जाते हैं,इसलिए उन्होंने यूपी के बकवा खुर्द निवासी अशोक यादव के डॉग के साथ डॉगी की शादी कराई।  

PREV
15
MP की डॉगी और UP के डॉग की हुई अनोखी शादी, 800 लोगों ने किया भोज, जमकर नाचे लोग

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पुछीकरगुआ निवासी मूलचंद नायक ने अपनी डॉगी का नाम रश्मि रखा है। वहीं, यूपी के बकवा खुर्द निवासी अशोक यादव ने अपने डॉग का नाम गोलू रखा है।  

25

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुछीकरगुवा गांव के लोग कई दिनों से पानी की कमी से जूझ रहे थे। अपनी इसी परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने कुत्ते और कुतिया की शादी करवाने का निर्णय लिया।

35

बताते हैं कि गांव के लोगों का मानना है कि अगर दो मूक जानवरों की शादी करवा दी जाए तो इंद्रदेव खुश हो जाते हैं। इसके लिए उन्होंने अशोक यादव से संपर्क किया और उनके डॉग के साथ शादी कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

45

बीते दिनों डॉग गोलू  की डॉगी रश्मि के साथ हिंदू रीति-रिवाज अनुसार शादी कराई गई। इसके साथ ही मूलचंद नायक और उनके परिजनों द्वारा नम आंखों से डॉगी रश्मि को विदाई की गई।
 

55

शादी में 800 लोगों को भोज भी कराया गया था। गांववालों का मानना है कि इस शादी से उन लोगों की पानी की दिक्कत खत्म हो जाएगी। कुत्ते के मालिक अशोक यादव ने बताया कि गांव में पीने के लिए भी पानी नहीं है।

फोटो सोर्स-आजतक

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories