आधी रात को मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत और 50 से ज्यादा हुए घायल

गुना (मध्य प्रदेश). लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों से पलायन कर रहे मजदूरों का सिलसिला नहीं थम रहा है। जिसके चलते प्रवासी मजदूर लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा बीती रात मध्य प्रदेश में हुआ। जिसमें 8 मजदूरों की मौके पर दर्दनाक तरीके से मौत हो गई।  जबकि 50 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : May 14, 2020 3:34 AM IST / Updated: May 14 2020, 10:07 AM IST

18
आधी रात को मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत और 50 से ज्यादा हुए घायल

दरअसल, यह दर्दनाक हादसा बुधवार देर रात गुना के कैंट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक करीब 65 मजदूर कंटेनर में सवार होकर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही एक बस और कंटेनर की टक्कर हो गई। जिसमें 8 लेबर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दर्जनों लोग जख्मी हो गए।
 

28


बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त की मजदूरों को सभंलने तक का मौका नहीं मिला। आधी को रात सड़क पर अचानक से चीख-पुकार सुन स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना देकर बुलाया।
 

38

प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, तुरंत मौके पर पहुंचा। जहां घायलों को गुना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन मजदूरों की पहचान करने में लगा हुआ है। 

48

यह तस्वीर गुना जिला अस्पताल की है। आप साफ तौैर पर देख सकते हैं कि हादसे में घायल युवक किस तरह हॉस्पिटल के फर्श पर ही बेसुध हालत में पड़ा है।

58


दुर्घटना में कंटेनर 65 से ज्यादा मजदूर घर लौटने की मजबूरी में इसमें ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। अगर हादसा नहीं होता तो शायद कुछ की अंदर दम घुटने से ही मौत हो जाती।

68

तस्वीर में आप देख सकते हैं किस तरह से लहूलुहान हालत में मजदूर पड़े हुए हैं।

78


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर हुआ। जिसमें 6 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई और 2 गंभीर रुप से घायल हैं। यह सभी मजदूर पंजाब से पैदल चलकर अपने घर बिहार जा रहे थे। 

88

यह तस्वीर कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश से सामने आई थी। इसको देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह मजदूर अपनी जान खतरे में डालकर पलायन कर रहे हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos