कबाड़ के सामान से बना दी चमचमाती राजदूत, देखने वाले भी हो जा रहे हैरान

Published : Dec 18, 2020, 12:28 PM ISTUpdated : Dec 18, 2020, 12:34 PM IST

मध्य प्रदेश। झाबुआ जिले के एक गांव के मैकेनिक ने कमाल कर दिखाया है। कबाड में पड़े पुराने सामानों से चमचमाती हुई राजदूर तैयार की है, वह भी बिना किसी मशीन की मदद से। बता दें कि राजदूत जैसी बाइक 37 साल पहले ही भारत में बनना बंद हो चुकी है। लेकिन, मैकेनिक ने हुबहू राजदूत बना दी है। अब इस राजदूत को देखने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

PREV
15
कबाड़ के सामान से बना दी चमचमाती राजदूत, देखने वाले भी हो जा रहे हैरान

झाबुआ जिले के पिटोल गांव में मैकेनिक गोपाल चौहान उर्फ बंटी भाई गैरेज चलाते हैं। इसी गांव के संजय बताते हैं कि वह एक दिन बॉबी फिल्म देख रहे थे।
 

25

फिल्म देखते हुए उनके मन में इच्छा हुई कि राजदूत चलाई जाए। इसके बाद संजय ने मैकेनिक गोपाल से अपनी इच्छा जताई तो गोपाल तैयार हो गए।
 

35

गोपल ने एक राजदूत के पुराने ढांचे से ढाई महीने में उन्होंने राजदूत चलाने का सपना पूरा कर लिया। जिसे देखकर सभी हैरान हो गए। 
 

45

मैकेनिक गोपाल उर्फ बंटी ने बताया कि राजदूत को कंपनी ने 37 साल पहले बनाना बंद कर चुकी है। ऐसे में अब इस राजदूत को लोग दूर-दूर से देखने पहुंच रहे हैं।
 

55

संजय भी हैरान हैं कि कैसे बंटी ने यह कर दिखाया। लोग बंटी की तारीफ भी कर रहे हैं, फिलहाल इस राजदूत और मैकेनिक की चर्चा पूरे इलाके में है।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories