एक एनकाउंटर में राइट हैंड हुआ कमजोर, फिर भी घायलों को पीठ पर लेकर अस्पताल दौड़ा ASI

Published : Nov 18, 2020, 09:13 AM IST

जबलपुर, मध्य प्रदेश. कुछ अपवादों को छोड़ दें, तो किसी भी घटना या दुर्घटना के समय पुलिसवालों को पूरी शिद्दत से अपनी ड्यूटी निभाते देखा जा सकता है। लेकिन ऐसे पुलिसवाले अपने विभाग का सर गर्व से ऊंचा कर देते हैं। यह हैं 57 साल के एएसआई संतोष सेन। बदमाशों से हुई एक मुठभेड़ में इनके राइट हैंड में फ्रैक्चर हो गया था। हाथ ठीक हो गया, लेकिन अब उसमें पहले जैसी ताकत नहीं बची। बावजूद मंगलवार को एक सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल के अंदर तक ले जाने के लिए जब स्ट्रेचर नहीं मिला, तो वे पीठ पर लादकर उन्हें ले गए। यह हादसा जिला मुख्यालय जबलपुर से 35 किमी दूर घुघरी गांव के पास हुआ था। एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन के खाई में पलट जाने से 27 मजदूर घायल हो गए थे। गाड़ी में 36 मजदूर सवार थे। चरगवां थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि सभी मजदूर शहपुरा मटर तोड़ने जा रहे थे। सुबह आठ बजे यह हादसा हुआ था। आगे पढ़ें इसी एएसआई की कहानी...  

PREV
17
एक एनकाउंटर में राइट हैंड हुआ कमजोर, फिर भी घायलों को पीठ पर लेकर अस्पताल दौड़ा ASI

हादसे की खबर मिलने के बाद एएसआई संतोष सेन पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंचे थे। वहां से घायलों को अस्पताल लाया गया, लेकिन जब उन्हें अंदर ले जाने स्ट्रेचर नहीं मिला, तो एएसआई ने देरी नहीं की। घायलों को पीठ पर लादकर अंदर पहुंचाया। बता दें कि 22 जुलाई 2006 को नरसिंहपुर में गुंडे पवन यादव के एनकाउंटर के दौरान एएसआई के राइट हैंड में फ्रैक्चर हो गया था। अब वे इस हाथ से लिख तक नहीं सकते। आगे देखें ऐसे ही हादसों की कुछ और कहानियां...

27

संगरूर, पंजाब. जिले के सुनाम रोड पर मंगलवार तड़के एक कार के ट्रक के डीजल टैंक से टकराते ही भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोग जिंदा जलकर मर गए। माना जा रहा है कि कार सेंट्रल लॉक होने से किसी को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। वे सोमवार को किसी परिचित की मैरिज एनिवर्सरी के कार्यक्रम में शामिल होने संगरूर जिले के दिड़बा शहर आए थे। टक्कर आमने-सामने से हुई। कार के ट्रक के डीजल टैंक से टकराते ही ब्लास्ट के साथ आग लग गई। आगे पढ़ें-तोड़ेंगे दम मगर: पुल से टकराकर 30 फीट नीचे गिरी बाइक, दो जिगरी दोस्तों की दर्दनाक मौत

37

बोकारो, झारखंड. दिल दहलाने वाला यह हादसा रविवार देर रात जरीडीह थाना इलाके में जैनामोड़ स्थित बांका पुल पर हुआ। पुल से टकराने के बाद बाइक 30 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौत हो गई। घटना का पता सोमवार सुबह लगा। मृतकों की पहचान पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी गांव निवासी अभिमन्यु कुमार मुंडा (21) और मिलन कुमार हेम्ब्रम (24) के रूप में हुई। अभिमन्यु ने इस साल इंटर का एग्जाम दिया था। मिलन भुवनेश्वर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। लॉकडाउन के बाद से वे गांव में ही थे। मृतकों के परिजनों ने बताया कि अभिमन्यु और मिलन किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से बोकारो के लिए निकले थे। वे अपने एक रिश्तेदार की बाइक लेकर गए थे। आगे पढ़ें-काम पर लौट रहे 7 मजदूरों की मौत

47

मंडी, हिमाचल प्रदेश. यह भीषण हादसा रविवार की रात पुलघराट के पास हुआ। बिहार से मंडी के लिए निकले मजदूरों की पिकअप अनियंत्रित होकर सुकेती खड्ड में जा गिरी थी। इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई। आगे पढ़ें-आगे पढ़ें-दीपावली पर कुछ परिवारों में खुशियों के बजाय मौत ने दी दस्तक, हर तरफ उल्लास था, इनके घर में मातम

57

सतारा, महाराष्ट्र. जरा-सी लापरवाही जिंदगी को कैसे मौत के मुंह में ले जाती है, ये सड़क हादसे इसी का उदाहरण है। पहली तस्वीर पुणे-बैंगलोर हाईवे पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे की है। दीपावली के ठीक दिन हुए इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा यहां उंब्रज के पास तारली पुल से एक मिनी बस के 50 फीट नीचे गिर जाने से हुआ था। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आगे पढ़ें ऐसे ही कुछ अन्य हादसों के बारे में...

67

भरतपुर, राजस्थान. जिले के सेवर थाना इलाके में शुक्रवार तड़के करीब 3.30 बजे हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इतने ही लोग घायल हैं। ये लोग अपने किसी रिश्तेदार की डेड बॉडी लेकर एम्बुलेंस से जयपुर से भरतपुर के लिए निकले थे। रिश्तेदार की गुरुवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। रास्ते में बांसी के पास एम्बुलेंस के ड्राइवर को झपकी आ गई। इसके बाद एम्बुलेंस बेकाबू होकर एक ट्रॉले से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। घायलों में मां-बेटा शामिल हैं। आगे पढ़ें-दिल दहलाने वाले हादसे: और यूं लगा जैसे किसी ने बम फोड़ दिया हो..दूर तक सुनाई पड़ा धमाका

77

अजमेर/रेवाड़ी. राजस्थान. यह तस्वीर अजमेर जिले के रूपनगढ़ में गुरुवार सुबह दो ट्रकों के बीच आमने-सामने से हुई टक्कर के बाद की है। इस हादसे में एक ट्रक के ड्राइवर हरियाणा के रेवाड़ी निवासी 35 साल के वासु सिंह राजपूत की मौत हो गई थी। जबकि घायल क्लीनर की पहचान हरियाणा धानोद निवासी सुनील हरिजन के रूप में की गई है। दूसरे ट्रक ड्राइवर और उसके क्लीनर को कोई चोट नहीं आई। यह हादसा किशनगढ़ रोड स्थित गैस गोदाम के पास हुआ।  हादसा इतना भीषण था कि एक धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई पड़ी

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories