ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस से तोड़ने वाले इस BJP लीडर जफर इस्लाम की कुछ ऐसी है हिस्ट्री

भोपाल. ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस से तोड़कर भाजपा में लाने वाले जफर इस्लाम अचानक सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुराने मित्र हैं। इसके अलावा वे भाजपा के एक बड़े मुस्लिम चेहरे हैं। यह और बात है कि जब खुद जफर इस्लाम ने भाजपा में आने की बात अपने परिवार को बताई थी, तब सबने उन्हें ऐसा करने से रोका था। जफर इस्लाम मोदी के बड़े प्रशंसकों में शुमार रहे हैं। जफर इस्लाम जर्मनी के ड्यूश बैंक के एमडी रहे हैं। यह वही बैंक है, जिसने 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 लाख करोड़ डॉलर के होने की संभावना जताई है। ड्यूश बैंक ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट 'इमैजिन 2030’ यह दावा किया है। फिलहाल, भारतीय अर्थव्यवस्था 3 लाख डॉलर के आसपास है। यह अलग तथ्य है कि ड्यूश बैंक खुद खराब हालत से गुजर रहा है। निवेशकों के पीछे हटने से बैंक ने 2022 तक 18,000 नौकरियों में कटौती का ऐलान किया है।  जफर इस्लाम 7 साल पहले भाजपा में आए थे। वे अपना पूरा नाम डॉ. सैयद जफर इस्लाम लिखते हैं। वे भाजपा प्रवक्ता के अलवा एयर इंडिया के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक भी हैं। जफर इस्लाम और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात तब हुई थी, जब सिंधिया यूपीए सरकार में केंद्रीय वाणिज्यिक मंत्री थे। वहीं जफर इस्लाम बैंकिंग लाइन में। बताते हैं कि जफर पिछले 5 साल से ज्योतिरादित्य को भाजपा में लाने की कोशिशों में लगे थे। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि सिंधिया का कांग्रेस से मोहभग्न हो गया था। वे खुद भाजपा के 'हो' जाना चाहते थे। जानिए जफर इस्लाम से जुड़ीं कुछ और रोचक जानकारियां..

Asianet News Hindi | Published : Mar 11, 2020 9:19 AM IST / Updated: Mar 11 2020, 03:03 PM IST

16
ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस से तोड़ने वाले इस BJP लीडर जफर इस्लाम की कुछ ऐसी है हिस्ट्री
भाजपा के जफर इस्लाम असाधारण परिवार से निकले असाधारण शख्सियत हैं। वे ड्यूश बैंक के एमडी जैसी पोस्ट छोड़कर राजनीति में उतरे। जफर इस्लाम ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वे मोदी के राष्ट्र निर्माण और उनके विजन से बेहद प्रभावित हुए थे।
26
यह अलग बात है कि भाजपा में आने का जफर इस्लाम का फैसला आसान नहीं था। जफर इस्लाम ने बताया था कि जब उन्होंने इस बारे में अपने दोस्तों और परिवारवालों को बताया, तो सब हैरान हो गए थे। उन्होंने ऐसा रियेक्ट किया..जैसे मैंने सबको कोई बड़ा धोख दिया हो।
36
मुसलमानों में भाजपा को लेकर जो भय है, उसके लिए जफर इस्लाम कांग्रेस को दोषी मानते हैं। वे मानते हैं कि कांग्रेस ने वर्षों से मुसलमानों के दिलों में भाजपा के प्रति डर पैदा किया है। भाजपा की विचारधारा के बारे में मुसलमानों को सही और पर्याप्त जानकारी न होना भी इसकी एक वजह है।(एकदम दायें जफर इस्लाम)
46
जफर इस्लाम भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। जफर जीडीपी ग्रोथ को लेकर उठ रहीं चिंताओं के बीच जफर इस्लाम ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट को बनवाने में खास भूमिका निभाई थी।
56
जफर इस्लाम सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के निदेशक भी हैं। यह भी अलग बात है कि यह कंपनी भी फिलहाल वित्तीय संकट का सामना कर रही है। सरकार इसे बेचने की तैयारी कर चुकी है। बताते हैं कि जफर इस्लाम और ज्योतिरादित्य सिंधिया पुराने दोस्त हैं।
66
बता दें कि वर्ष, 2001 में माधवराव सिंधिया की मैनपुरी(यूपी) में एक हवाई दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके एक साल बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया राजनीति में उतरे थे। वे वर्ष, 2002 से लेकर वर्ष, 2014 तक लगातार 4 बार सांसद रहे। हालांकि 2019 के इलेक्शन में उन्हें अपने ही चेले केपी यादव से हार का सामना करना पड़ा था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos