MP में RTO अधिकारी की संपत्ति देख उड़े होश: घर में थियेटर-विदेशी सामान से सजावट, मिली अकूत दौलत

Published : Aug 19, 2022, 11:31 AM ISTUpdated : Aug 19, 2022, 05:20 PM IST

जबलपुर.  मध्यप्रदेश में कई अधिकारियों और बाबूओं के घर करोड़ों की संपत्ति मिल चुकी है। गुरुवार को जबलपुर में EWO (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) की टीम तब हैरान रह गई जब वह छापेमारी के लिए आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर पर पहुंची। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच करने पहुंची टीम को संतोष पाल के घर से जो मिला उसे देख EWO की टीम हैरान रह गई। यहां संतोष पाल ने अपने घर में प्राइवेट थियेटर बना रखा था। उसकी आय से 650 गुना अधिक संपत्ति का पता चला है। यहां उसने अपने घर में स्वमिंग पूल समेत सजावट के लिए लाखों रुपए की विदेशी आइटम लगा रखे थे। आइए जानते हैं संतोष पाल और उसके पास से मिली अकूल दौलत के बारे में। 

PREV
17
MP में RTO अधिकारी की संपत्ति देख उड़े होश: घर में थियेटर-विदेशी सामान से सजावट, मिली अकूत दौलत

ईओडब्ल्यू की टीम ने RTO के आवास पर गुरुवार शाम को पहुंची थी ये कार्रवाई गुरुवार तक चली। इस दौरान उसके घर में करीब 16 लाख रुपये कैश मिलने का जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही पांच मकान और फॉर्म हाउस के बारे में भी पता चला है। 
 

27

EOW की टीम को अपनी जांच में आमदनी से 650 गुना ज्‍यादा की संपत्ति मिलने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जब EOW की टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची तो लग्जरी लाइफ देखकर हैरान रह गई।   

37

संतोष पाल पहले LIC में क्लर्क थे। यहां वो 1990 में भर्ती हुए थे। उसके बाद संतोष पाल ने 2012 में एमपीपीएस की परीक्षा पास की और एआरटीओ बने थे। वो जबलपुर RTO ऑफिस में 2018 से पदस्थ हैं। तब से यहीं जमे हुए हैं। बताया जाता है कि उसके रिलेशन कई बड़े नेताओं से भी हैं। 

47

संतोष पाल की पत्नी रेखा पाल भी क्लर्क हैं। वो जबलपुर RTO ऑफिस में ही पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि भष्ट्राचार के मामले में पति और पत्नी दोनों शामिल हैं। 65 हजार की सैलरी संतोष को मिलती है जबकि उनकी पत्नी की सैलरी मात्र 55 हजार है। 10 साल की नौकरी में संतोष पाल ने 4 करोड़ का बंगला सहित बेशकीमती संपत्ति बनाई।  

57

EOW की टीम को छापेमारी की दौरान स्विमिंग पुल भी मिला है। बताया जा रहा है कि उसके घर से कई कीमती सामन गायब भी हैं क्योंकि छापेमारी के पहले ही संतोष पाल की पत्नी घर से गायब है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसके घर में कई सामान गायब होंगे।

67

संतोष के घर में होम थियेटर के अलावा लग्जरी बॉथरूम मिला है। इस बाथरूम को बनाने में करीब 10 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। बॉथरूम में विदेशी बाथ टब और विदेशी ब्रांड के इंटीरियर हैं समान बरामद किया गया है। 

77

संतोष पाल ने अपने घर में प्राइवेट थियेटर बनावा रखा था। इस होम थियेटर में लग्जरी सुविधाएं थीं। बताया जा रहा है कि जिस तरह से घर को सजाया गया है उसे देखकर लग रहा है कि संतोष पाल ने उसके लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। 

इसे भी पढ़ें-  नीतीश कुमार उस विदेशी महिला की तरह जो अपना बॉयफ्रेंड बदल देती हैं, BJP महासचिव का विवादित बयान

 

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories